अपराधन्यूज़भारतमध्य प्रदेशहेडलाइंस

पति की हत्या करने वाली महिला ने जेल में लगाई आग, MP की जेल में काट रही थी उम्रकैद की सजा

उमाकांत त्रिपाठी।भोपाल की पंचवटी कॉलोनी करोंद में एक महिला ने स्वयं को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। इलाज के दौरान गुरुवार की रात महिला की मौत हो गई। घटना करीब एक हफ्ते पहले की है। शुक्रवार को परिजनों की मौजूदगी में बॉडी का पीएम कराया गया। महिला ने इलाज के दौरान दिए बयानों में एक युवक से फोन पर विवाद के बाद स्वयं को आग लगाने की बात कही थी।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला अपने पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद थी। पिछले दिनों वह पैरोल पर बाहर आई थी। उसका डिप्रेशन का इलाज भी चल रहा था।

 

40 फीसदी जली हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था
एएसआई सुदर्शन द्विवेदी के मुताबिक पंचवटी कॉलोनी करोंद निवासी अन्नू खान (30) ने विगत 24 अक्टूबर को खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। करीब 40 फीसदी जली हालत में महिला को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
गुरुवार 30 अक्टूबर को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। शुरुआती तफ्तीश में खुलासा हुआ है कि अन्नू खान ने अपने पति अनीस खान की हत्या की थी।

उम्रकैद की सजा की आरोपी थी महिला
पति की हत्या के मामले में महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी और सेंट्रल जेल भोपाल में बंद थी। पिछले दिनों वह पैरोल पर बाहर आई थी। पुलिस का कहना है कि- महिला मानसिक रूप से बीमार थी। उसका डिप्रेशन का इलाज चल रहा था।

 

Related Posts

1 of 860

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *