बिहारन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

बिहार को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह ने लगाई वादों की झड़ी, किए ये बड़े ऐलान

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार (Bihar vidhan Sabha chunav 2025) में पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन गृहमंत्री अमित शाह ने दरभंगा के जाले में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा और जनता से कई वादे किए। शाह ने कहा कि- बिहार ने 15 साल लालू व राबडी के जगंल राज को देखा। अब वह इसको फिर से वापस लाना चाहते हैं। हमारा काम जंगल राज को रोकना और दरभंगा को विकसित जिला बनाना है।

 

शाह ने कहा कि लालू राबडी 15 साल तक मुख्यमंत्री थे, उन्होंने दरभंगा के लिए क्या किया? दरभंगा में एम्स बनाने का काम मोदीजी ने किया। किसी को पटना- दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।उन्होंने कहा कि- एक माई कह रही थी कि एम्स बन जाएगा, इलाज के लिए रुपया कहां से आएगा। मोदी सरकार ने तीन करोड़ से अधिक लोगों का इलाज मुफ्त कर दिया है। दरभंगा का आइटी पार्क बिहार के युवाओं को नौकरी व रोजगार देने का काम करेगा।

शाह ने लगाई वादों की झड़ी
शाह ने कहा कि- पूरे मिथिला क्षेत्र में संभावनाओं का अंबार लगने वाला है। पुनौराधाम में साढे आठ सौ करोड़ से मां सीता का भव्य मंदिर बन रहा है। इसे रामायण सर्किट से भी जोड़ने वाले हैं।अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच 45 सौ करोड़ से एक नया रेल मार्ग बनाएंगे, वंदे भारत ट्रेन शुरू होगा। 250 करोड़ से जाले का बाइपास बन रहा है। दरभंगा में मेट्रो भी चलने वाला है। जाले में सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र भी नरेन्द्र मोदी बना रहे हैं।

एक करोड़ 41 लाख जीविका दीदी के अकाउंट में 10 हजार रुपये डालने का काम हुआ है। लालू की पार्टी ने चुनाव आयोग को रुपया वापस लेने के लिए पत्र लिखा है।
हम पांच साल में जीविका दीदी के अकाउंट में दो लाख रुपये डालने का काम करेंगे। बिहार में 10 नए औद्योगिक पार्क बनाएंगे। बिहार में डिफेंस कॉरिडोर बनाएंगे।

बिहार में बने गोले से देंगे पाकिस्तान को जवाब:  शाह
शाह ने कहा कि- पहलगाम में आतंकियों ने निर्दोष लोगों को मार दिया। मोदी जी ने आपरेशन सिंदूर करके आतंकवादियों का सफाया किया। बिहार में बने तोप के गोले से आतंकवादियों को जवाब देने का काम किया जाएगा।उन्होंने कहा कि- एनडीए सरकार बनने के बाद किसानों को छह की जगह नौ हजार रुपये दिए जाएंगे। दरभंगा समेत चार एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय बनाने का काम किया जाएगा। एक करोड़ 17 लाख माताओं को उज्जवला योजना का सिलेंडर देने का काम किया है।

 

Related Posts

1 of 852

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *