न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

मेरा चेहरा पकड़कर, किस करने की.. मौनी राय ने बयां किया झकझोर देने वाला किस्सा

खबर इंडिया की। एक्ट्रेस मौनी रॉय यूं तो अक्सर अपनी बोल्डनेस और ग्लैमरस लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बार वह अलग वजह को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में मौने ने अपने साथ हुई एक ऐसी घटना का खुलासा किया है, जिसने उन्हें बुरी तरह झकझोर दिया था।

दरअसल, हाल ही में मौनी रॉय ने ‘स्पाइस इट अप विद अपूर्वा मखीजा’ के साथ अपने साथ हुई भयानक घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह एक ऑफिस में नैरेशन सेशन के लिए गई थीं, जहां कई लोग मौजूद थे। उन्होंने कहा,कि- मैं 21-22 साल की थी। एक सीन था, जिसमें लड़की स्विमिंग पूल में गिर जाती है, बेहोश हो जाती है और हीरो उसे होश में लाने के लिए मुंह से सांस देता है।

एक्ट्रेस ने आगे कहा,कि- उस आदमी ने सचमुच मेरा चेहरा पकड़ा और मुझे मुंह से मुंह के जरिए सांस लेते हुए दिखाया। उस एक पल के लिए, मुझे समझ नहीं आया कि क्या हुआ। मैं कांपने लगी और नीचे भागी। यह बात मुझे काफी देर तक सदमा पहुंचाती रही। हालांकि, मौनी रॉय ने इस आदमी का नाम नहीं बताया।काम की बात करें तो मौनी रॉय जल्द ही डेविड धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आएंगी। यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी। वहीं, आखिरी बार मौनी को ‘द भूतनी’ में देखा गया था।

 

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

जिसे कहती थी बाबू वही निकला शैतान, बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा का गंदा वीडियो भाई को भेजा, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।मैनपुरी की एक लड़की आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 802

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *