अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

लेस्बियन गर्लफ्रेंड के लिए मां ने की 5 महीने के बेटे की हत्या, फोन से खुला राज, चौंकाने वाला कांड

उमाकांत त्रिपाठी।तमिलनाडु के कृष्णागिरी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपनी लेस्बियन पार्टनर के साथ मिलकर अपने ही 5 महीने के बच्चे की हत्या कर दी. वहीं अपना गुनाह छुपाने के लिए महिला ने घरवालों से कहा कि बच्चा बीमार था. इसलिए उसकी मौत हो गई. घर के सदस्यों ने महिला की बात पर यकीन भी कर लिया. हालांकि महिला के पति को शक हुआ और उसने पुलिस से मदद मांगी.

 

जानिए- क्या है पूरा मामला

पहले  माना जा रहा था  स्तनपान के दौरान बच्चे की मौत हो गई थी. उस समय अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया था और पुलिस ने पोस्टमार्टम नहीं कराया था. बाद में बच्चे को परिवार की कृषि भूमि पर दफना दिया गया. हालांकि कुछ दिनों बाद, बच्चे के पिता ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया और पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का अफयेर एक महिला से चल रहा है. बच्चे के पिता ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी के फोन में कुछ तस्वीरें और वीडियो भी मिले हैं.

संदेह है कि दबाव के कारण बच्चे की हत्या की गई. इसके बाद, अधिकारियों ने इस हफ़्ते की शुरुआत में पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्र से निकाला. जांचकर्ताओं ने खुलासा किया कि बच्चे की गला घोंटकर हत्या की गई थी. ये वारदात 2 नवंबर की है.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है. पुलिस ने जब आरोपी महिला से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और पुलिस को बताया कि उसका पति उसकी देखभाल नहीं करता था और वह उसका बच्चा नहीं चाहती थी. इसलिए बच्चे को मार दिया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने एनडीटीवी को बताया कि अगर बच्चे की हत्या हुई है तो कानून अपना काम करेगा.

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

1 of 868

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *