मध्य प्रदेशअपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

सिगरेट से दागा, नशे में कई बार रेप किया, इरफान ने हैप्पी बनकर MP में किया कांड

उमाकांत त्रिपाठी।इंदौर में एक युवती ने इरफान अली उर्फ हैप्पी पंजाबी नाम के युवक के खिलाफ रेप-ब्लैकमेल और मारपीट का केस दर्ज कराया है। राजस्थान की रहने वाली पीड़िता ने इसकी शिकायत पहले करणी सेना वालों से आपबीती थी। रविवार देर रात वह करणी सेना कार्यकर्ताओं के साथ बायपास के नजदीक पहुंची और युवक को पकड़वाया।

पकड़े जाने के दौरान आरोपी विवाद करने लगा। उसे विजयनगर थाने ले जाया गया। इरफान पर युवती से रेप, अपने दोस्त से रेप कराने, मवेशी का मीट खिलाने और धर्म परिवर्तन को मजबूर करने, ब्लैकमेल और क्लब और पार्टियों में ड्रग सप्लाई करने के आरोप हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।आरोपी इरफान अली को देवास से जिलाबदर भी किया जा चुका है। यहां उसके खिलाफ 16 आपराधिक केस दर्ज हैं।

2023 में हुई थी युवती और इरफान की दोस्ती पीड़िता ने बताया कि साल 2023 में वह जॉब तलाश रही थी। इसी दौरान इरफान उसके संपर्क में आया। उसने फर्जी नाम से दोस्ती की। वह 21 मॉल के पीछे मिला था। एक दिन उसने होटल में मिलने बुलाया और सिगरेट पीने को दी।

इसके बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई। आरोपी ने हॉलिडे होटल ले जाकर रेप किया। यहां अश्लील फोटो-वीडियो भी बनाए। इसके बाद वह वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

युवती पर ड्रग तस्करी के लिए भी दबाव बनाया पीड़िता ने बताया कि हैप्पी ने ब्लैकमेल करके दोस्त जावेद, मोमिन से भी उसका रेप कराया। मोमिन ने अपनी बहन के यहां उसे रखा था। इस जगह उसके कई दोस्त आते थे। उसने ड्रग तस्कर बॉब से मिलवाया और ड्रग तस्करी के लिए भी दबाव बनाया।

पीड़िता ने बताया कि इरफान उसे अपने घर देवास लेकर गया। वहां मवेशी का मीट खाने को भी मजबूर किया। कई बार उसे यहां सिगरेट से दागा और रेप कर किया। आरोपी ने धर्म परिवर्तन को लेकर भी दबाव बनाया।

केस दर्ज, अन्य साथियों की जानकारी जुटा रही पुलिस पीड़िता की शिकायत पर विजयनगर पुलिस ने इरफान अली के खिलाफ रेप, धर्म परिवर्तन कराने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस पूछताछ कर उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

Related Posts

पंडित लड़की के बोल्ड बिकिनी वीडियोज, इस इन्फ्लुएंसर के हॉट वीडियोज से मचा हड़कंप

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला इन्फ्लुएंसर काफी चर्चा में बनी…

1 of 817

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *