अपराधन्यूज़भारतमध्य प्रदेशहेडलाइंस

पत्नी और सास से परेशान हूं… वीडियो बनाकर MP के पति ने खत्म कर ली जिंदगी, जानें पूरा मामला

उमाकांत त्रिपाठी।जबलपुर के बरेला क्षेत्र में 37 वर्षीय सचिन सोनी ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने एक मिनट का वीडियो बनाकर साफ तौर पर आरोप लगाया कि उसकी मौत की जिम्मेदार उसकी पत्नी दिव्यानी सोनी, ससुर सतीष सोनी और साली शिवानी हैं। सचिन बरेला के बमबमपुरा वार्ड 11 में रहता था, उसने वीडियो में साफ कहा कि

घटना एक नवंबर की है। सचिन ने खेत में जाकर सल्फास खाया था। पुलिस ने मृतक के मोबाइल की जांच शुरू कर दी है। वीडियो वायरल होने से पहले ही बरेला पुलिस ने जांच और बयान के आधार पर मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस बात भी जांच कर रही है कि दिव्यानी के साथ और कौन-कौन लोग हैं, जो सचिन को प्रताड़ित करते थे।

दिव्यानी का था दूसरे युवक से अफेयर

मृतक के परिजन का आरोप है कि दिव्यानी का बरेला में ही रहने वाले किसी व्यक्ति से अफेयर था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले सचिन को पता चला कि उसकी पत्नी मोबाइल पर किसी से बात करती है। पूछा तो पत्नी ने साथ में पढ़ने वाली सहेली का नाम बता दिया। कुछ दिनों पहले जब सचिन अपनी बर्तन की दुकान से घर आया तो देखा कि दिव्यानी फोन पर किसी से बातों में मशगूल है।

सचिन ने उसका मोबाइल चेक करते हुए थोड़ी तफ्तीश की तो पता चला कि पत्नी का अफेयर बरेला के ही किसी युवक से चल रहा है। सचिन ने पत्नी को डांटा और प्रेमी से बात करने से मना किया तो उल्टा पत्नी ने सचिन से नाराज हो गई और अपने माता-पिता और भाई, बहन से बता दिया कि सचिन उसके साथ मारपीट करता है। इसके साथ ही उसने घरेलू हिंसा में पूरे परिवार को फंसा देने की धमकी देना शुरू कर दिया। इसी से परेशान होकर सचिन ने खुदकुशी का कदम उठाया है। यह भी पता चला है कि सचिन ने इससे पहले भी पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। हालांकि, तब उसकी जान बच गई थी।

2018 में हुई थी शादी, दो बच्चे हैं

सचिन सोनी बर्तन व्यापारी था। 2018 में उसका मनेरी में रहने वाली 25 वर्षीय दिव्यानी सोनी से सम्मेलन में विवाह हुआ था। दोनों की दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र पांच साल और एक साल है। शादी के बाद कुछ साल तो परिवार में सब कुछ ठीक था पर इसके बाद दोनों का विवाद होने लगा।

पत्नी ने कराई थी एफआईआर

सचिन ने कुछ दिन पहले दिव्यानी से मारपीट की थी, जिससे नाराज होकर वह ससुराल छोड़कर मायके चली गई। बताया जा रहा है कि दिव्यानी लगातार फोन पर सचिन को धमकी दे रही थी। कुछ दिनों पहले दिव्यानी ने सचिन के खिलाफ महिला थाने में घरेलू हिंसा के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। जैसे ही सचिन को पता चला कि पुलिस से उसकी शिकायत हुई है, वह परेशान हो गया।

पुलिस का कहना है

एएसपी सूर्यकातं शर्मा ने बताया कि-सचिन का एक मिनट का वीडियो सोमवार को सामने आया है। हम पता कर रहे हैं कि और कौन-कौन इस अपराध में शामिल हैं। दिव्यानी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 800

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *