Uncategorized

बिहार चुनाव में क्या रहा सीएम मोहन यादव का स्ट्राइक रेट, 25 सीटों पर किया था प्रचार, कितनी जीती बीजेपी.?

उमाकांत त्रिपाठी।बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। 243 सीटों के रुझानों में एनडीए बड़ी बढ़त बनाते हुए 208 सीटों पर आगे है, जबकि महागठबंधन 29 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।शुक्रवार सुबह शुरू हुई मतगणना के शुरुआती रुझानों से ही तस्वीर साफ होने लगी थी। एनडीए की स्पष्ट बहुमत वाली सरकार बनती दिखाई दे रही है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश भाजपा में जश्न का माहौल बन गया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता पहुंचकर जीत का जश्न मना रहे हैं।

सीएम के प्रचार वाली 21 सीटों पर एनडीए को बढ़त
बिहार चुनाव प्रचार में सीएम मोहन यादव ने MP से जाकर 25 विधानसभा सीटों पर प्रचार किया था। रुझानों के अनुसार इन सीटों पर उनका 84% स्ट्राइक रेट रहा। 25 में से 21 सीटों पर एनडीए उम्मीदवार आगे हैं। हालांकि, अंतिम और आधिकारिक परिणाम थोड़ी देर में जारी होंगे। रुझान आते ही एमपी में उत्सव का दौर शुरू हो गया है।

छिंदवाड़ा में भाजपा कार्यालय में जश्न, मिठाइयां बांटी
बिहार चुनाव में एनडीए को मिल रही जीत पर छिंदवाड़ा में भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया।

कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह आतिशबाजी की
छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू चौरई पहुंचे। पूर्व विधायक रमेश दुबे के साथ मिलकर एनडीए की जीत का जश्न बनाया।

Related Posts

क्या केंद्र और राज्य सरकारों के तालमेल से खुश नहीं हैं पीएम मोदी? अपने मंत्रियों को दी ये सलाह

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ हुई PM…

दिल्ली हाईकोर्ट में वकील का झूठा दावा – जज सौरभ बनर्जी ने लगाई कड़ी फटकार, जानें क्या है मामला?

उमाकांत त्रिपाठी । दिल्ली उच्च न्यायालय में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जब…

क्या अब भी सेमीफाइनल में जगह बना पाएगी पाकिस्तान, बांग्लादेश पर बड़ी जीत के बाद जगी उम्मीदें

खबर टीम इंडिया की। लगातार चार मैच हारने के बाद पाकिस्तान ने आखिरकार जीत हासिल कर…

1 of 20

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *