Uncategorized

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बोले राम मंदिर बनवाना और जम्मु-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाना बालासाहेब ठाकरे का सपना था आज वो जिंदा होते तो प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी की तारीफ करते ।

उमाकांत त्रिपाठी।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार (8 जनवरी) को कहा कि अगर बालासाहेब ठाकरे आज जिंदा होते तो वे राम मंदिर को लेकर मोदी की पीठ थपथपाते। अयोध्या में राम मंदिर बनना और जम्मू- कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाना बालासाहेब का ही सपना था। पीएम मोदी की वजह से बालासाहेब के दोनों सपने साकार हो पाए हैं।
महाराष्ट्र का राजापुर और कोंकण इलाका शिवसेना का गढ़ माना जाता है। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शिवसेना (शिंदे गुट) ने यहां सोमवार को शिव संकल्प अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य जमीन पर लोगों से जुड़ना और पार्टी को मजबूत करना है। इसी दौरान CM शिंदे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी और बालासाहेब का जिक्र किया।

शिंदे बोले- शिवसेना के धनुष-बाण से हिंदुत्व के दुष्मनों को नष्ट करेंगे
शिंदे ने सोमवार को कोंकण में भी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा- कोंकण की जनता का बालासाहेब से अटूट रिश्ता है। शिवसेना के धनुष-बाण से यहां के लोगों को गहरा नाता हैं। यह भगवान राम का धनुष-बाण है… बालासाहेब का धनुष-बाण है और आम जनता का धनुष-बाण है। हमने अपने सिद्धांतों के लिए लड़ाई लड़ी है। सत्ता हथियाना हमारा लक्ष्य नहीं था। हमने यह नहीं सोचा कि हमें क्या मिलेगा, बल्कि राज्य को क्या मिलेगा, हमने इसके बारे में हमेशा सोचा। इस वजह से असली शिवसेना और धनुष-बाण हमारे पास है। कोंकण की जनता इस धनुष-बाण से हिंदुत्व के दुश्मनों को नष्ट करेगी।

मुंबई-ठाणे शिवसेना का शरीर, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग फेफड़े’
शिंदे ने रैली को संबोधित करते हुए कहा- शिवसेना का जन्म मुंबई-ठाणे में जरूर हुआ, लेकिन पार्टी वास्तव में कोंकण में ही बढ़ी। मुंबई-ठाणे शिवसेना का शरीर हैं, लेकिन रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग शिवसेना के फेफड़े हैं। हमारी सरकार आने के बाद अब कोंकण के लोगों को न्याय मिलेगा। पिछली सरकारों के दौरान यहां की योजनाएं ठंडे बस्ते में थीं। यहां के विकास को अब रफ्तार मिलेगी।

 

Related Posts

पीएम मोदी ने अमेरिका राष्ट्रपति बाइडेन की पत्नी को दिया तोहफा, ये खास हीरा किया गिफ्ट

उमाकांत त्रिपाठी।राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके परिवार को 2023 में विदेशी नेताओं…

आधी रात हाईवे पर ट्रक के सामने डांस करने लगी भाभी, लोग बोले- ट्रैफिक जाम करवाओगी क्या?

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे ही बनें रहेंगे मुख्यमंत्री शिंदे समेत 16 विधायकों की सदस्यता रहेगी बरकरार।

उमाकांत त्रिपाठी। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। विधानसभा…

ये शादी है अनोखी: 6 सगे भाइयों ने 6 सगी बहनों से किया निकाह, जानें कहां से सामने आया ये अजीबोगरीब विवाह?

उमाकांत त्रिपाठी।पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में हुई एक शादी के इन दिनों सोशल मीडिया…

1 of 19

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *