बिहारन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

बिहार में NDA सरकार: क्या बोले पीएम मोदी-अमित शाह, चिराग ने तेजस्वी को दे दिया जवाब

उमाकांत त्रिपाठी। बिहार चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। 243 में से 202 सीटों के साथ NDA रिकॉर्ड जीत की ओर है। जबकि महागठबंधन के खाते में 37 सीटें आ रही हैं। इस बीच पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है कि ये सुशासन की जीत है।

पीएम ने जताया जनता का आभार
पीएम मोदी ने लिखा- सुशासन की जीत हुई है। विकास की जीत हुई है। जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है। बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा।

जनता ने करारा जवाब दिया- शाह
गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- बिहारवासियों का एक-एक वोट भारत की सुरक्षा और संसाधनों से खेलने वाले घुसपैठियों और उनके हितैषियों के खिलाफ मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक है। वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है। बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया है कि मतदाता सूची शुद्धिकरण अनिवार्य है और इसके खिलाफ राजनीति की कोई जगह नहीं है। इसीलिए राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आज बिहार में आखिरी पायदान पर आ गई है।

चिराग ने किया बड़ा दावा
उधर पटना में केंद्रीय मंत्री और LJP(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने NDA के बहुमत का आंकड़ा पार करने पर कहा “बिहार की जनता ने जिस तरह से NDA को प्रचंड बहुमत दिया है और अगले पांच साल बिहार को विकास की ओर ले जाने का फैसला किया है, उसके लिए मैं विशेष रूप से उन्हें धन्यवाद और बधाई देता हूं। यह उन लोगों को जवाब है जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य, NDA के कार्यकाल, जंगलराज के होने या न होने और प्रधानमंत्री की प्राथमिकता में बिहार कितना है, इस पर सवाल उठाते थे।

Related Posts

पति ने मायके जाने से किया इंकार तो पत्नी ने 8 महीने की बच्ची को पिला दिया तेजाब, फिर कार में…!

खबर इंडिया की।राजस्थान में एक मां की ममता का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया…

पंडित लड़की के बोल्ड बिकिनी वीडियोज, इस इन्फ्लुएंसर के हॉट वीडियोज से मचा हड़कंप

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला इन्फ्लुएंसर काफी चर्चा में बनी…

1 of 821

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *