अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

मुझे मेरी बीवी दिलाओ… गले में पोस्टर लटकाकर सड़कों पर क्यों घूम रहा ये शख्स, जानें क्या है पूरा माजरा

उमाकांत त्रिपाठी।अलीगढ़ में लुटेरी दुल्हनों का एक और मामला सामने आया है. चंडौस थाना इलाके के टिकरी भवापुर निवासी युवक हरज्ञान सोमवार को जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पास एक पोस्टर लेकर पहुंचा. पोस्टर पर लिखा था मुझे मेरी बीवी दिलाओ.

हरज्ञान दिल्ली के एक प्राइवेट होटल में नौकरी करता है. उसने बताया कि उसकी शादी करीब चार महीने पहले बुलंदशहर जिले की रिंकू नाम की लड़की से कराई गई थी. यह शादी गांव के नामजद लोगों ने बिचौलियों के जरिये कराई थी. इसके लिए हरज्ञान ने अपनी एक बीघा से कम जमीन बेचकर करीब 2 लाख 70 हजार रुपये दिए थे. पूरे पैसे बिचौलिए पप्पन को दिए गए थे.

लुटेरी दुल्हन हुई फरार

हरज्ञान के मुताबिक, शादी के बाद नई दुल्हन केवल तीन दिन ही उसके साथ रही. चौथे दिन उसका एक साथी घर आया और बोला कि उसकी मां की तबीयत खराब है. इसी बहाने रिंकू अपना सामान और घर की कीमती चीजें लेकर अपने भाई के साथ चली गई. तब से आज तक वह वापस नहीं आई. हरज्ञान ने बताया कि- शादी कराने वाले गांव के ही तेहर सिंह, पप्पन और रीना ने पूरे पैसे लिए थे. वह कई बार चंडौस थाने और दूसरे दफ्तरों के चक्कर लगा चुका है, लेकिन किसी ने उसकी सुनवाई नहीं की.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
अब वह अलीगढ़ के वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहा है. उसने मांग की है कि या तो उसकी पत्नी उसे वापस दिलाई जाए, या फिर उसे न्याय दिया जाए. पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है.

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 844

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *