खेलकूदन्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

मैं चुप हूं इसका ये मतलब नहीं… पलाश मुच्छल संग शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना का नया पोस्ट VIRAL, जानिए क्या लिखा

खबर इंडिया की।भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना का एक नया इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. पलाश मुच्छल के साथ अपनी शादी टूटने के कुछ दिन बाद आए इस वीडियो में स्मृति बता रही हैं कैसे वह बड़े से बड़े हालात को भी शांति से संभाल लेती हैं. यह पोस्ट एक पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड के पेड प्रमोशन का हिस्सा था.

इंस्टाग्राम पोस्ट कैप्शन में क्रिकेटर ने लिखा कि- मेरे लिए, शांति का मतलब खामोशी नहीं, ये नियंत्रण है. क्लिप में स्मृति कहती हैं- मैं अपनी शांति को बोलने इंस्टाग्राम पोस्ट कैप्शन में क्रिकेटर ने लिखा- मेरे लिए, शांति का मतलब खामोशी नहीं, ये नियंत्रण है. क्लिप में स्मृति कहती हैं- मैं अपनी शांति को बोलने देती हूं और अपने विश्वास को मेहनत करने देती हूं. ओनरशिप एक टाइटल नहीं, बल्कि एक माइंडसेट है. स्मृत‍ि के पोस्ट पर फैन्स ने जमकर प्यार लुटाया. इस पोस्ट को 24 घंटे से कम समय में 10 लाख लाइक्स मिल गए.

7 दिसंबर को स्मृति मंधाना ने पहली बार पलाश मुच्छल के साथ अपनी टली हुई शादी पर चुप्पी तोड़ी थी. उन्होंने साफ कर दिया कि शादी कैंसिल हो चुकी है और सभी से प्राइवेसी की अपील की थी. अपनी नोट में उन्होंने लिखा था कि-पिछले कुछ हफ्तों में मेरी जिंदगी को लेकर काफी अटकलें लग रही थीं और मुझे लगता है कि यह सही समय है कि मैं खुद बात करूं. मैं बहुत प्राइवेट पर्सन हूं और चीजों को वैसे ही रखना चाहती हूं, लेकिन मुझे स्पष्ट करना है कि शादी रद्द हो गई है. मैं चाहूंगी कि यह मामला यहीं खत्म होऔर आप सभी से अनुरोध है कि इसे यहीं छोड़ दें. कृपया इस समय दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें और हमें अपने तरीके से चीजों को समझने और आगे बढ़ने के लिए स्पेस दें.

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 अक्‍टूबर से बदल जाएंगे FD के सारे नियम, आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर, जानिए ‘A to Z’ डिटेल

खबर इंडिया की।हर महीने की शुरुआत में बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े कई…

1 of 923

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *