अपराधन्यूज़भारतमध्य प्रदेशहेडलाइंस

हमें दीदी कहते हैं तो क्या मेरे भाई हो जाएंगे.. गांजा तस्करी में फंसा भाई तो क्या बोलीं मंत्री प्रतिमा बागरी.?

उमाकांत त्रिपाठी।एक निजी चैनल ने जब उनसे उनके भाई की गांजा तस्करी में गिरफ्तारी के बारे में सवाल किया, तो मंत्री तमतमा गईं।
मध्य प्रदेश की नगरीय विकास और आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी अपने भाई की गिरफ्तारी पर गुस्से में दिखीं। यह घटना खजुराहो में महाराजा छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर के बाहर हुई।

गुस्से में आकर राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने पत्रकारों से कहा, जबरदस्ती की बात क्यों करते हो तुम लोग? इसके बाद बिना किसी और सवाल का जवाब दिए, वे वहां से चली गईं। यह घटना राजनीतिक माहौल में तूफान बन गई, क्योंकि मंत्री के परिवार से जुड़े कई विवाद पहले से सामने आ चुके हैं।

नशे के कारोबार से जुड़े विवाद
हाल- ही में मंत्री के परिवार के सदस्यों के खिलाफ नशे के कारोबार से जुड़े मामले सुर्खियों में आए हैं। इस बार, प्रतिमा बागरी के भाई अनिल बागरी को सतना पुलिस ने 46 किलो गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके बाद यह मामला राज्य की राजनीति में एक गर्म बहस का विषय बन गया है। विपक्षी दलों ने आरोप लगाना शुरू कर दिया है कि मंत्री अपने परिवार को राजनीतिक संरक्षण दे रही हैं।

तस्करी के आरोप में गिरफ्तार भाई का प्रश्न पूछने पर मीडिया पर झल्लाती “मंत्री साहिबा” का गुस्सा देखिए! मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों के रिश्तेदार अब खुलेआम तस्करी में पकड़ा रहे हैं! राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के सगे भाई अनिल बागरी को पुलिस ने गांजा तस्करी में गिरफ्तार किया।

विपक्ष ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप
एमपी कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि- मंत्री और उनके रिश्तेदार अवैध कामों में शामिल हैं। विपक्ष का आरोप है कि- उन्हें सत्ता से संरक्षण मिल रहा है। वे इसे काले नेटवर्क का हिस्सा मानते हैं। इस गिरफ्तारी ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 873

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *