अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

सोनम को बचा रहीं उसकी सहेलियां? राजा रघुवंशी मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, भाई का नया दावा

उमाकांत त्रिपाठी।इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्याकांड के मामले में फिर गवाही हुई. इंदौर के जिला कोर्ट स्थित ई-सेवा केंद्र के माध्यम से यह गवाही हुई,जिसमें सोनम की दो सहेलियां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंदौर की कोर्ट में पेश हुईं. सोहरा कोर्ट में आरोपी राज, विकास, आकाश और आनंद को पेश किया गया.

जबकि सोनम को भी वीसी के माध्यम से पेश किया गया था. गवाही पूरी होने के बाद दोनों युवतियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी. इस संबंध में राजा राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने एक बयान जारी कर अपना पक्ष रखा, जिसमें उन्होंने बताया कि दोनों गवाहों में से एक का बयान आज पूरा हो चुका है. जिसमें उन्होंने बताया कि- दोनों गवाहों में से एक का बयान आज पूरा हो चुका है. जिसमें अब डिफेंस के बयान पूरे हुए हैं और उन बयानों में कहीं न कहीं बदलाव आया है.

उनका मानना है कि- डिफेंस ने बयान में कुछ फेरबदल किया है. विपिन रघुवंशी ने यह आशंका जताई कि गोविंद के ऑफिस में काम करने वाली ये लड़कियां भी इस मामले में शामिल थीं और वे आज सोनम को बचाने की कोशिश कर रही हैं विपिन रघुवंशी ने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि बयान किस तरह के हुए हैं, लेकिन उन्हें इतना पता है कि डिफेंस के बयान बदल दिए गए हैं.

‘चेहरे पर शिकन या पछतावा तक नहीं था…’
बीते दिनों मृतक राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी के बयान कोर्ट में दर्ज किए गए. इस दौरान मुख्य आरोपियों मे से एक सोनम रघुवंशी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां मजिस्ट्रेट ने विपिन से सोनम की शिनाख्ती करवाई.

विपिन रघुवंशी ने बताया कि- जब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर सोनम का चेहरा दिखाया गया, तो उसके चेहरे पर किसी प्रकार की शिकन या पछतावे का कोई भाव नहीं था.सोहरा कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने विपिन रघुवंशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुई सोनम की पहचान की और पुष्टि की कि वही आरोपी कोर्ट के सामने मौजूद है.

 

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 945

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *