न्यूज़भारतमनोरंजनहेडलाइंस

धर्मेंद्र की मौत के बाद हेमा मालिनी और सनी देओल के बीच हुआ था जोरदार झगड़ा, जानें क्या हुआ

खबर इंडिया की।बॉलीवुड के हीमैन यानी धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था. दिग्गज अभिनेता की मौत के बाद पूरे देश में गमगीन माहौल रहा और अभी भी लोग उनके जाने के गम से उबर नहीं पाए हैं. वहीं धर्मेंद्र की मौत के बाद उनका परिवार भी काफी सदमे में हैं. हालांकि दिग्गज अभिनेता के निधन के बाद सनी देओल और हेमा मालिनी का झगड़ा भी पब्लिकली सामने आ गया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.

सनी और हेमा ने धर्मेंद्र के लिए रखी थी अलग-अलग प्रेयर मीट
बता दें कि धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी देओल और बॉबी देओल ने अपने दिवंगत पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की याद में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया था. इस प्रेयर मीट में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, अभिषेक बच्चन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अभय देओल समेत बीटाउन के तमाम सेलेब्स दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे.

हालांकि- दिवंगत सुपरस्टार की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और उनकी बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल इसमें शामिल नहीं हुई थीं. सनी-बॉबी द्वारा आयोजित प्रार्थना सभा में हेमा और उनकी बेटियों की गैरमौजूदगी ने सवाल खड़े किए, खासकर इसलिए क्योंकि दिग्गज अभिनेत्री ने भी उसी दिन अपने घर पर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए एक अलग प्रार्थना सभा आयोजित की थी.

 

हेमा ने अपने घर पर धर्मेंद्र के लिए रखी थी प्रार्थना सभा
आपको बता दें कि- धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर ने अपने बेटों सनी और बॉबी के साथ प्रार्थना सभा का आयोजन किया था, जबकि उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने अपनी बेटियों ईशा और अहाना के साथ अपने बंगले पर प्रार्थना सभा आयोजित की थीं. दोनों सभाएं अलग-अलग जगहों पर हुई थीं. गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और उनके बेटे यशवर्धन समेत परिवार के कई करीबी दोस्त और शुभचिंतक हेमा मालिनी के घर प्रेयर मीट में शामिल होने पहुंचे थे. अभिनेत्री मधु भी श्रद्धांजलि अर्पित करने आई थीं. वहीं ईशा देओल के एक्स हसबैंड भरत तख्तानी भी श्रद्धांजलि सभा के दौरान हेमा मालिनी के घर के बाहर नजर आए थे.

 

दिल्ली में प्रेयर मीट में नहीं पहुंचे सनी-बॉबी
वहीं हाल ही में बीजेपी सांसद और दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने दिल्ली में दिवंगत धर्मेंद्र की याद में प्रेयर मीट रखी थी. इस प्रार्थना सभा में गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बीजेपी सांसद रवि किशन और कंगना रनौत समेत कई हस्तियां पहुंची थी. सभी ने दिवंगत अभिनेता भावभीनी श्रद्धांजलि दी. हालांकि इस प्रेयर मीट में भी सनी और बॉबी देओल नहीं पहुंचे थे.

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 अक्‍टूबर से बदल जाएंगे FD के सारे नियम, आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर, जानिए ‘A to Z’ डिटेल

खबर इंडिया की।हर महीने की शुरुआत में बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र से जुड़े कई…

1 of 903

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *