अपराधन्यूज़भारतमध्य प्रदेशहेडलाइंस

MP की लेडी सब-इंस्पेक्टर ने THAR से 4 को उड़ाया, 1 की मौत, भीड़ ने घेरा तो बोली- जाने दो, मम्मी इंतजार कर रही

उमाकांत त्रिपाठी।मध्य प्रदेश में सीहोर के पास भीषण सड़क हादसा हुआ. जहां महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर की THAR कार ने 4 लोगों को रौंद दिया. इस घटना में एक की मौत हो गई जबकि-तीन लोग घायल हैं. जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस दौरान महिला पुलिस अधिकारी को भीड़ में घेर लिया और जाने से रोक दिया. मौजूदलोगों का कहना था कि पहले आप घायलों का कराएं. इसके जवाब में महिला अधिकारी मम्मी पापा के इंतजार का बहाना बनाकर मौके से भागने में लगी थी.

दरअसल, सीहोर-भोपाल हाइवे के झागरिया पर उस समय अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया, जब एक तेज रफ्तार कर ने 4 लोगों को रौंद दिया. सड़क किनारे कंबल बेच रहे लोगों को टक्कर मारी और फिर दो बाइक सवारों को भी अपनी चपेट में ले लिया.कार महिला एसआई चला रही थी, जो आष्टा से भोपाल की ओर जा रही थी. इस भीषण सड़क हादसे में एक की भोपाल में उपचार के दौरान मौत हो गई. जबकि तीन लोग जख्मी हैं.मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.

वायरल हुआ महिला अधिकारी का वीडियो
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है. वहीं, घटना के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें महिला पुलिस अधिकारी को मौजूद भीड़ ने घेर लिया और आगे जाने से रोक दिया. वहीं, महिला अधिकारी कहते हुए नजर आ रही है, ”मुझे जाने दो… मम्मी पापा इंतजार कर रहे है.

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 873

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *