अपराधउत्तर प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

OYO का रूम, एक कॉलगर्ल और पांच लड़के… UP के इस शहर में कमरा खुला तो सब दंग रह गए

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस छापेमारी के दौरान एक कॉर्ल गर्ल पुलिस के हत्थे चढ़ी है। साथ ही 6 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में 5 लड़के भी शामिल है। इसमें से एक आरोपी गोलीकांड का आरोपी बताया जा रहा है।

दरअसल, बारादरी थाना क्षेत्र के महेंद्रनगर कॉलोनी के एक फ्लैट में देह व्यापार का धंधा चल रहा था, पुलिस को इस मामले में शिकायत मिली थी। इसी शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार रात को फ्लैट में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान जब पुलिस फ्लैट पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। जैसे ही पुलिस ने छापा मारा फ्लैट के अंदर अफरा-तफरी मच गई थी। अंदर मौजूद लोग भागने की कोशिश करने लगे थे।

घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा
हालांकि- पुलिस ने पहले से ही घेराबंदी कर रखी थी, जिसके चलते सभी आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया गया है। कुछ भागने की कोशिश करने लगे तो उन्हें भी दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में बिचपुरी निवासी रोहित ठाकुर शामिल है, जो पीलीभीत बाईपास गोलीकांड में भी शामिल रह चुका है। इसके अलावा सोनू, बसंत, अभय विक्रम, सुधांशु और एक कॉलगर्ल को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने फ्लैट से छह मोबाइल फोन, 4100 रुपये नकद और कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

पूछताछ में सामने आया कि- गिरफ्तार युवती डोहरा रोड पर इशारों के जरिए ग्राहकों को बुलाती थी। सौदा तय होने के बाद ग्राहकों को इसी किराए के फ्लैट में लाकर देह व्यापार को अंजाम देती थी। यह अवैध धंधा काफी समय से चल रहा था। पुलिस अधिकारियों की माने तो इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस इस रैकेट के जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 873

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *