अपराधउत्तर प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

मैं राजा से शादी कर खुश थी… जेल से बाहर आने वाली है सोनम रघुवंशी, मिलेगी जमानत.?

उमाकांत त्रिपाठी।Raja Raghuvanshi Murder: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या के आरोप में जेल में बंद उनकी पत्नी सोनम ने शिलांग कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। याचिका में उसने खुद को बेकसूर बताया है। जमानत याचिका में कहा गया है कि वह छह माह से पति की हत्या का षड्यंत्र रचने और हत्या करवाने के आरोप में जेल में हैं।

आरोपी राज कुशवाह के साथ उसके संबंध होने के चलते घटना करवाने के आरोप लगाए है। जबकि, कोर्ट में जो बयान अन्य लोगों के दर्ज कराए है, उसमें बताया गया है कि- राज उसे दीदी कहता था। इससे साफ है कि उनके भाई-बहन के संबंध थे। वह अपनी शादी से खुश थी।शादी के पहले वह राजा के साथ खरीदारी करने भी जाती रही थी। सोनम का दावा है कि उसे झूठा फंसाया गया है। इस केस में उसके खिलाफ कोई सीधा सबूत नहीं है और केस के लंबे चलने की संभावना है। ऐसे में उसे जमानत का लाभ दिया जाना चाहिए।

जानिए- राजा के परिवार ने क्या कहा…
शिलांग कोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई की और सोनम की जमानत का फैसला सुरक्षित रख लिया है। वहीं जब इस पूरे मामले की जानकारी मृतक राजा रघुवंशी के इंदौर में रहने वाले परिजनों को लगी तो उन्होंने आरोप लगाया कि- निश्चित ही सोनम रघुवंशी के परिजन उसकी मदद कर रहे हैं। मृतक राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि- सोनम रघुवंशी के परिजनों की मदद के बगैर उसकी जमानत याचिका शिलांग कोर्ट में लग ही नहीं सकती।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 802

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *