न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

लखनऊ पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्र प्रेरणा स्थल का किया उद्घाटन, अटलजी की मूर्ति का भी किया अनावरण

उमाकांत त्रिपाठी।पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का इनॉगरेशन कर दिया है। उन्होंने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्तियों का अनावरण करके पुष्पांजलि अर्पित की। हाथ जोड़कर प्रणाम किया। सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पीएम के साथ हैं। थोड़ी देर बाद मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे।

आज अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती है। प्रेरणा स्थल पर लगी तीनों मूर्तियां 65-65 फीट ऊंची हैं। वजन 42-42 टन। बीच में दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा हैं। प्रेरणा स्थल 65 एकड़ क्षेत्र में 230 करोड़ रुपए की लागत से बना है। साल 2022 में इसका निर्माण शुरू हुआ था।कार्यक्रम में 25 जिलों से करीब दो लाख लोग पहुंचे हैं। सुरक्षा के लिए 18 IPS, 10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

योगी ने कहा- हमारी सरकार अंत्योदय पर काम कर रही है
सीएम योगी ने कहा कि- आज हम सबके लिए गौरव का क्षण है। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने स्वतंत्र देश में एक देश, एक विधान, एक निशान और एक प्रधान का उद्घोष किया था। भारत माता के महान सपूत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय विचार पर हमारी सरकार काम कर रही है। अटल जी के सपने को मूर्त रूप देने के लिए हमारी सरकार काम कर रही है। आधुनिक भारत के शिल्पकार हमारे पीएम नरेंद्र मोदी का आगमन लखनऊ की धरती पर हुआ है।

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय और अटल बिहारी बाजपेई जी की मूर्ति का लोकापर्ण पीएम के करकमलों से हुआ है। इन मूर्तियों के साथ भव्य म्यूजियम का भी उद्घाटन होने जा रहा है। पीएम की प्रेरणा से आत्मनिर्भर और विकसित भारत का वर्तमान स्वरूप देख रहे हैं तो कहीं न कहीं हम सबके प्ररेणा के रूप में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व पीएम अटल बिहार वाजपेयी का मार्गदर्शन रहा है।

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 799

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *