न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

अब खतरनाक वायरस पर शोध होगा आसान, अमित शाह ने देश को दी BSL-4 लैब की सौगात

उमाकांत त्रिपाठी।गुजरात की राजधानी गांधीनगर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात बायोटेक्नॉलजी रिसर्च सेंटर की अत्याधुनिक BSL-4 बायो-कंटेनमेंट फैसिलिटी का शिलान्यास किया. यह लैब देश में जैविक सुरक्षा और स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है.इस दौरान शाह ने कहा कि- इस फैसिलिटी के निर्माण से भारत खतरनाक वायरस की जांच के लिए विदेशी लैब्स पर निर्भर नहीं रहेगा. यह लैब वैज्ञानिकों को संक्रामक और घातक वायरस पर सुरक्षित वातावरण में शोध करने का प्लेटफॉर्म देगी. साथ ही पशुओं से मानव तक फैलने वाले रोगों के अध्ययन की विश्वस्तरीय व्यवस्था भी यहां होगी.

 

362 करोड़ रुपये की आएगी लागत
उन्होंने बताया कि- यह देश की दूसरी BSL-4 लैब होगी और किसी राज्य सरकार द्वारा बनाई जा रही पहली लैब है. 362 करोड़ रुपये की लागत से 11 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में बनने वाली यह फैसिलिटी भारत की जैविक सुरक्षा का मजबूत कवच बनेगी.शाह ने कहा कि- बायोटेक्नॉलजी क्षेत्र में भारत ने पिछले दशक में अभूतपूर्व प्रगति की है, बायो इकोनॉमी 10 साल में 10 अरब डॉलर से बढ़कर 166 अरब डॉलर तक पहुंच गई है.

 

एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस एक ‘साइलेंट डिजास्टर’: शाह
शाह ने यह भी कहा कि- एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस एक ‘साइलेंट डिजास्टर’ है और इससे निपटने के लिए साफ रोडमैप और जागरूकता जरूरी है. उन्होंने विज्ञान और विरासत के संतुलन पर जोर देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने साबित किया है कि दोनों एक साथ आगे बढ़ सकते हैं.

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 872

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *