अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

शादीशुदा मंजू को हुआ पति के सुपरवाइजर से इश्क, 4 बच्चों की मां का राज खुला तो सब खत्म हो गया

उमाकांत त्रिपाठी।यूपी के झांसी में मेडिकल कॉलेज के सुपरवाइजर की 38 साल की शादीशुदा गर्लफ्रेंड का फांसी पर लटकी बॉडी मिली. यह नजारा देख हर कोई स्तब्ध रह गया. मृतका के चार बच्चे भी हैं. वह पति को छोड़कर दो साल से अपने प्रेमी सुपरवाइजर के साथ रह रही थी. उसने प्रेमी से शादी करने के लिए कोर्ट में तलाक का केस भी कर दिया था जो दो महीने पहले मंजूर हो गया था. आरोप है कि अब सुपरवाइजर शादी करने से मुकर गया था. बच्चों और बहन ने मृतका की मौत का जिम्मेदार सुपरवाइजर को ठहराया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

कोरोना के बाद सब कुछ बदला
मृतका का नाम मंजू दोहरे था. वह झांसी के बराठा गांव की रहने वाली थी. बहन रुबी के अनुसार, मंजू की साल 2002 में करई गांव के रहने वाले बलवीर के साथ शादी हुई थी. उसकी 3 बेटी और एक बेटा है. 20 साल की बेटी रेशमा, 13 साल की आरजू, 9 साल की अनुष्का और 17 साल का बेटा राजकुमार है. 15 साल से परिवार बजरंग कॉलोनी में रह रहा था. बहन के अनुसार कोरोना काल में मंजू, मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्स पर सफाई कर्मचारी बन गई थी. कंपनी का सुपरवाइजर अर्पित सोनी सभी सफाई कर्मचारियों पर निगरानी करता था. इस दौरान दोनों की दोस्ती हो गई और यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई इसकी किसी को भनक भी नहीं हुई. अर्पित के साथ रिलेशन में आने के बाद मंजू अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती थी.

अर्पित ने किया था मंजू से शादी का वादा!
मंजू ने दो साल पहले अपने पति बलबीर से नाता तोड़ लिया था और सुपरवाइजर अर्पित के साथ टाकोरी गांव में रहने लगी थी. मंजू अपनी छोटी दो बेटी आरजू और अनुष्का को भी साथ ले आई थी. जबकि बड़ी बेटी और बेटा पिता के साथ रह रहे थे.

Related Posts

40 साल की शादीशुदा महिला ने बनाई कम कपड़ो में अश्लील रील.. लोग बोले उम्र का तो लिहाज करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक 40 साल की शादीशुदा महिला की रील तेजी से वायरल…

बेशर्मी की हद है.. कितनी वाहियात होती जा रही देश की लड़कियों की सोच, वीडियो देखकर पता चल जाएगा.!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती…

1 of 791

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *