न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

अमित शाह ने किया यूपी विधानसभा चुनाव का शंखनाद, सपा-बसपा दोनों को घेरा, गिना योगी सरकार के काम

उमाकांत त्रिपाठी।गृहमंत्री अमित शाह ने आज लखनऊ में यूपी विधानसभा चुनाव- 2027 का शंखनाद कर दिया। शाह ने लोगों से कहा- सपा, बसपा और कांग्रेस जातिवादी और परिवारवादी पार्टियां हैं। ये आपका कल्याण नहीं सकतीं। 2027 में ऐसी पार्टियों को रिजेक्ट कर एक बार फिर भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएं। यूपी का कल्याण सिर्फ भाजपा ही कर सकती है।

शाह यूपी दिवस समारोह के लिए लखनऊ आए थे। उन्होंने 24-26 जनवरी तक चलने वाले समारोह का उद्घाटन किया। हर जिले के पारंपरिक व्यंजनों को दुनियाभर में पहचान दिलाने के लिए एक जनपद, एक व्यंजन (ODOC) योजना की शुरुआत भी की।

उन्होंने ‘जय श्रीराम’ का जयकारा लगाकर अपने संबोधन की शुरुआत की। ‘भारत माता की जय’ के भी नारे लगाए। लोगों से कहा- आज यूपी दिवस है भाई, लखनऊ वालों की आवाज को क्या हो गया? इसके बाद लोगों ने जोर से शाह के साथ नारे लगाए।

इससे पहले, CM योगी ने पीएम मोदी का संदेश पढ़कर सुनाया। डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने 2017 में यूपी में भाजपा की जीत का श्रेय शाह को दिया। साथ ही जनता से अपील की कि 2027 में फिर से भाजपा सरकार बनाएं।

कार्यक्रम में एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला समेत 5 लोगों को यूपी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। शाह ने अलग-अलग जिलों के फेमस व्यंजनों के स्टॉल का निरीक्षण भी किया। शाह और योगी साथ चलते दिखाई दिए। पीछे दोनों डिप्टी CM और बीच में पंकज चौधरी चल रहे थे। इस बीच, शाह मथुरा के पेड़े वाला स्टॉल देखकर शाह रुक गए। फिर मुस्कुरा कर आगे बढ़ गए।

शाह के संबोधन की बड़ी बातें 

‘सनातन धर्म को अनंत ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम किया’
शाह ने कहा कि- प्रयागराज में महाकुंभ का विराट आयोजन किया गया। हमारे सनातन धर्म को अनंत ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम किया गया। अब उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग में भी 11% विकास के साथ आगे बढ़ रहा है।

यूपी में डेटा सेंटर सेमीकंडक्टर की फैक्ट्रियां लग रही हैं। 2017 के पहले कोई कल्पना नहीं कर सकता था कि उत्तर प्रदेश में सेमीकंडक्टर भी बनेगा। यूपी कानून व्यवस्था ऐतिहासिक सुधार हुआ है। डकैती में 82 प्रतिशत की कमी आई है।

‘प्रदेश की सुरक्षा के लिए, विकास के लिए भाजपा को जिताएं’
शाह ने कहा- जनता ने 2014, 2017, 2019, 2022 से 2024 में भाजपा का कमल खिलाया। 2027 में फिर उत्तर प्रदेश में चुनाव होना है। मैं यहां के लोगों से अपील करने आया हूं कि प्रदेश की सुरक्षा के लिए, विकास के लिए प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाएं।

‘ऊपर मोदी और नीचे योगी ने संभावनाओं को तराशने का काम किया’
शाह ने कहा,कि-ऊपर मोदी और नीचे योगी। इन्होंने उत्तर प्रदेश के अंदर विकास की सारी संभावनाओं को तराशकर अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया है। मोदी जी ने पूरे उत्तर प्रदेश में नेशनल हाईवे का जाल बना दिया है।

आज यहां सबसे ज्यादा एयरपोर्ट हैं। एक डिफेंस कॉरिडोर है, जहां ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है। प्रदेश के अंदर योगी जी ने भ्रष्टाचार को हटा दिया। कानून व्यवस्था को चौक बंद कर दिया। हर गरीब के कल्याण के लिए ढेर सारी योजनाओं को जमीन पर उतारा।’

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 869

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *