अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

मैं तो बॉयफ्रेंड संग रहूंगी… पत्नी ने कही ये बात तो गुस्से में घर से निकला पति, हादसे में हुई मौत, अब ससुर ने किया ये दावा

उमाकांत त्रिपाठी। झांसी में एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी पत्नी मायके गई थी, जिसे लेने युवक ससुराल पहुंचा। लेकिन, पत्नी ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। कहने लगी- मैं अब अपने बॉयफ्रेंड के साथ ही रहूंगी। तुमसे कोई लेना-देना नहीं।पत्नी की इस बात से परेशान युवक बाइक से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी दूसरे बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।युवक के पिता का कहना है कि- बहू अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। उसी ने साजिश के तहत एक्सीडेंट कराकर मेरे बेटे को मरवा दिया। हादसा नवाबाद थाना क्षेत्र के कोंछाभांवर गांव के पास हुआ।

 

अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला

4 साल पहले हुई थी शादी
मृतक की पहचान कमलेश (24) पुत्र बृजकिशोर कुशवाहा के रूप में हुई है। वह बरुआसागर क्षेत्र के बनगुआं गांव का रहने वाला था। कमलेश के पिता बृजकिशोर कुशवाहा ने बताया- बेटे कमलेश की शादी साल 2021 में हुई थी। उसके कोई संतान नहीं थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य चल रहा था। बहू चोरी-छिपे छपरा गांव के एक युवक से बातचीत करती थी। यह बात हम लोगों को नहीं पता थी।

करीब 4 महीने पहले बेटे ने अपनी पत्नी को बॉयफ्रेंड से बात करते हुए पकड़ लिया था। इसके बाद बेटे और बहू के बीच झगड़ा हो गया था. तब हमें भी बहू के अपेयर के बारे में पता चला था। हम लोगों ने बहू को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं मानी। करीब 2 महीने पहले बहू अपने मायके चली गई थी।

पत्नी ने आने से मना कर दिया
हम लोग बहू को बार-बार घर बुला रहे थे, लेकिन वह आने से इनकार कर रही थी। उसका कहना था कि वह अब अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। शनिवार को मेरा बेटा कमलेश उसे लेने के लिए बड़ागांव गया था। वहां बहू ने घर आने से साफ मना कर दिया।
इसी बात को लेकर वहां झगड़ा हो गया। इसके बाद मेरा बेटा बाइक से घर लौट रहा था। कोंछाभांवर के पास एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर हम लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां हमें बेटे का शव मिला।

मौत की सूचना मिलने पर भी बहू नहीं आई
पिता बृजकिशोर कुशवाहा ने बताया- बेटे की मौत की सूचना बहू और उसके परिवार को दी गई थी, लेकिन वे लोग नहीं आए। बहू ने ही बेटे को रास्ते से हटाने के लिए साजिश के तहत एक्सीडेंट करवाया है। अब हम चाहते हैं कि हमारे बेटे को इंसाफ मिले और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 771

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *