अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

धूमधाम से शादी, गोवा में हनीमून, फिर पति ने क्यों दी जान… WhatsApp पर Dear Wife का ये अवतार नहीं सह सका हसबैंड

उमाकांत त्रिपाठी।मेरे बेटे ने सुसाइड नहीं किया, उसकी हत्या हुई है। बहू और उसके परिवार के लोगों ने मार डाला। वे लोग व्हाट्सएप ग्रुप कॉल कर धमकाते थे। बड़े धूमधाम से बेटे की शादी की थी। ऐसी बहू मिली कि मेरा सब कुछ छीन लिया।इतना कहते-कहते राजू मिश्रा फफक-फफक कर रो पड़े। इनके बड़े बेटे सौरभ मिश्रा ने 2 फरवरी को मुंबई में आत्महत्या कर ली थी।

राजू मिश्रा मुंबई में रहते हैं। मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के हैं। 16 अप्रैल 2021 को सौरभ की शादी पूजा कुमारी से हुई थी। दोनों हनीमून मनाने गोवा गए। सिर्फ दो महीने में पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। 4 महीने बाद वे अलग रहने लगे। सौरभ अपनी पत्नी से इतना प्यार करता था कि सुसाइड नोट में उसके लिए Dear Wife लिखा।

सौरभ मिश्रा ने क्यों खुद को खत्म करने का फैसला किया? ऐसी क्या मजबूरी थी? इन सवालों का जवाब जानने के लिए हम पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव पहुंचे। इसी गांव में सौरभ का घर है।गांव में प्रवेश करते ही हमने एक व्यक्ति से पूछा सौरभ का घर कहां है? उसने पूछा कौन सौरभ तो हमने जवाब दिया राजू मिश्रा का बेटा था। इतना सुनकर उन्होंने रास्ता बताया। चंद कदम आगे बढ़े तो हम सौरभ के दरवाजे पर पहुंच गए।

यहां हमें सौरभ के चाचा पप्पू मिश्रा और उसकी दादी जयकला देवी मिलीं। पप्पू मिश्रा ने बताया कि बड़े भइया राजू मिश्रा करीब 40 साल से मुंबई में रह रहे हैं। सौरभ का जन्म मुंबई में हुआ। वे लोग कभी-कभी गांव आते हैं। इसके बाद उन्होंने फोन पर हमारी बात राजू मिश्रा से कराई। आगे पढ़े जैसा राजू मिश्रा ने हमें फोन पर बताया…

व्हाट्सएप ग्रुप कॉल कर मेरे बेटे को प्रताड़ित करती थी बहू
राजू मिश्रा ने बताया,कि- बहू और उसके परिवार के लोगों ने मेरे बेटे को मरने के लिए विवश किया। पत्नी और ससुराल वालों के मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर मेरे बेटे ने आत्महत्या की। बहू, उसके माता-पिता और दोनों भाई व्हाट्सएप ग्रुप कॉल कर सौरभ को लगातार प्रताड़ित करते थे।हमसे बात करते-करते राजू मिश्रा फूट-फूटकर रोने लगे। बोले, ‘मेरे बेटे को धमकाया जाता था कि बर्बाद कर देंगे। परिवार के साथ रहने पर उसने सब सह लिया, लेकिन अकेला पड़ते ही टॉर्चर झेल नहीं पाया।

 

बड़े धूमधाम से की थी बेटे की शादी,
राजू मिश्रा ने कहा, ‘सौरभ का जन्म नवी मुंबई में हुआ था। वहीं, उसने पढ़ाई की। पहले इंजीनियरिंग फिर 2013-15 के बीच एमबीए किया। वह हीरो कंपनी में काम कर रहा था। 16 अप्रैल 2021 को उसकी शादी बड़े धूमधाम से मोतिहारी के पताही थाना क्षेत्र के पदुमकेर निवासी देव कृष्ण झा की बेटी पूजा से हुई थी। नहीं जानता था बहू यह दिन दिखाएगी।’

उन्होंने कहा,कि- पूजा चार दिन गांव में रही, फिर मायके चली गई। इसके बाद मुंबई आई और एक महीने रही। फिर यह कहकर चली गई कि उसका मन नहीं लग रहा है। इसके बाद पता चला कि वह गर्भवती है। परिवार ने कहा कि पटना में अच्छे डॉक्टर हैं, इसलिए वहीं रहो, लेकिन वह भाई को बुलाकर बुलंदशहर चली गई।‘बाद में जानकारी मिली कि कोटा में चार दिन रही। बच्चा होने पर सौरभ वहां गया। उसी दौरान ससुर ने बच्ची को गोद में लेकर धमकी दी कि यही बच्ची तुम्हारा उपाय करेगी। वहां भी कहासुनी हुई, जिसके बाद सौरभ वापस मुंबई लौट आया।’

 

दहेज उत्पीड़न के केस से परेशान था बेटा
राजू मिश्रा ने बताया,कि- 2023 में पूजा ने पटना के रूपसपुर थाने में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। केस के सिलसिले में सौरभ को कई बार मुंबई से पटना आना पड़ा। वह पत्नी से केस खत्म कर साथ रहने की अपील करता रहा, लेकिन वह नहीं मानी।’

Related Posts

OYO में गर्लफ्रेंड संग ठहरा था शख्स, सेक्स पावर वाली गोलियां खाने से हुई मौत, 12 मार्च को थी बेटे की शादी

खबर इंडिया की। हरियाणा के गुरुग्राम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां…

देवर-भाभी की होली का अश्लील वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा, वीडियो देख बोले- बेशर्म

खबर इंडिया की। होली के त्योहार के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो…

बस में बैठी लड़की के ब्लाउज के अंदर घूर रहा था बुजुर्ग, लड़की ने शर्मनाक हरकत का बनाया वीडियो, फिर..

खबर इंडिया की। देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ताजा…

उत्तरप्रदेश में सामने आया चौंकाने वाला मामला , 13 और 14 साल की दो लड़कियां बनीं मां, वजह जान चौंक जाएंगे

खबर इंडिया की।रबस्ती जिले में दो नाबालिग बेटियों के साथ हुए बलात्कार और उनके मां…

गर्लफ्रेंड संग शराब पार्टी कर रहा था शादीशुदा कॉन्स्टेबल, पत्नी का फोन आया तो प्रेमिका ने मारी खुद को गोली, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।ग्रेटर नोएडा में दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की गर्लफ्रेंड ने…

होली पार्टी में नशे में डूबी लड़कियों का वीडियो वायरल, कम कपड़ों में डांस और सिगरेट का कश लगाती दिखी

खबर इंडिया की। होली के त्योहार के दौरान देशभर से कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर…

1 of 759

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *