वायरलन्यूज़भारतहेडलाइंस

चिकने है तेरे चिकने… कार में बैठकर 4 लड़कियों ने बनाई ‘अश्लील रील’! वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चार लड़कियां एक कार के अंदर बैठकर एक कथित तौर पर अश्लील गाने पर रील बनाती नजर आ रही हैं। वीडियो में वे गाने की धुन पर लिप-सिंक करती दिखती हैं और कुछ ऐसे इशारे करती दिखाई देती हैं, जिन्हें लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)


वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स के बीच दो तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे व्यक्तिगत अभिव्यक्ति की आज़ादी बता रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स इसे सार्वजनिक मर्यादा के खिलाफ मानते हुए कड़ी आलोचना कर रहे हैं। खास तौर पर कार जैसे सार्वजनिक स्थान में इस तरह की रील बनाने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

हालांकि, यह स्पष्ट कर दें कि “खबर इंडिया” इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। यह वीडियो किस शहर या राज्य का है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कंटेंट की तेजी से बढ़ती खपत के बीच ऐसे वीडियो अक्सर ट्रेंड का हिस्सा बन जाते हैं। लेकिन साथ ही यह सवाल भी खड़ा होता है कि वायरल होने की होड़ में क्या कंटेंट की मर्यादा पीछे छूट रही है?

फिलहाल यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर लगातार शेयर किया जा रहा है।

नोट- हमारी वेबसाइट इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता

 

Related Posts

1 of 849

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *