खबर इंडिया की। मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक चौंकाने वाला क्रॉस लव स्टोरी का मामला सामने आया है, जिसने पुलिस अधिकारियों को भी हैरान कर दिया है। यहां दो अलग-अलग परिवारों के पति और पत्नी अपने-अपने जीवनसाथी को छोड़कर एक-दूसरे के पार्टनर के साथ फरार हो गए हैं। पीड़ित पति और पीड़ित पत्नी अब न्याय की गुहार लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे हैं।
View this post on Instagram
मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान दो अलग-अलग आवेदन सामने आए। पहला आवेदन कल्याण सिंह का था, जिन्होंने बताया कि उनकी पत्नी किरण राजू केवट के साथ रह रही है। वहीं दूसरा आवेदन राजू केवट की पत्नी भारती सिंहोते का था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति राजू उन्हें छोड़कर किरण के साथ रह रहे हैं।
View this post on Instagram
कल्याण सिंह का कहना है कि उनकी शादी वर्ष 2015 में किरण से हुई थी और उनके तीन बच्चे भी हैं। आरोप है कि किरण नाबालिग बेटे और सामान लेकर राजू केवट के साथ चली गई और राजू ने दावा किया कि दोनों ने शादी कर ली है, जो बिना कानूनी तलाक के अवैध है।
View this post on Instagram
वहीं राजू की पहली पत्नी भारती का कहना है कि उनका और राजू का प्रेम विवाह हुआ था और उनका एक बच्चा भी है। भारती ने आरोप लगाया कि राजू किसी अन्य महिला से बात करता था और विरोध करने पर मारपीट करता था। बाद में पता चला कि वह किरण के साथ दतिया के गांव कंजौली में रह रहा है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घरेलू विवाद का मामला है और दोनों पक्षों की शिकायतों को संज्ञान में लिया गया है। पुलिस सभी संबंधित पक्षों को थाने बुलाकर आपसी सहमति से सुलह कराने और कानूनी समाधान निकालने की कोशिश करेगी।












