उत्तर प्रदेशअपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, 70 किमी दूर आशिक से मिलने पहुंची महिला तो हाथ मलते रह गई

उमाकांत त्रिपाठी।गोरखपुर में नाबालिग लड़की को इंस्टाग्राम पर 17 साल के लड़के से प्यार हो गया। वह बॉयफ्रेंड की महंगी बाइकों के साथ फोटो देखकर इंप्रेस हो गई। दोनों की बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। फिर लड़की सिलाई करने के बहाने लड़के से मिलने जाने लगी। तब जाकर पता चला कि बॉयफ्रेंड टाइल्स लगाने का काम करता है।

टेडी डे के दिन यानी 10 फरवरी को लड़की भाई के साथ 70 किमी दूर बस्ती बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंच गई। वहां उसे पता चला कि जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने कॉल की, लेकिन फोन बंद था। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिली। तब थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने सर्विलांस की मदद से मंगलवार देर रात नाबालिग लड़की को बस्ती से बरामद कर लिया। बुधवार सुबह लड़की को परिजनों को सौंप दिया गया। पूछताछ में पता चला कि दोनों पिछले 6 महीने से एक-दूसरे से प्यार करते हैं। पूरा मामला गोरखनाथ थाना क्षेत्र का है।

 

अब जानिए पूरा मामला…
गोरखनाथ थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की लड़की सिलाई का काम सीखती है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने छोटे भाई के साथ टेलर के यहां जाने की बात कहकर घर से निकली।

काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। इससे परिवार की चिंता और बढ़ गई। इसी बीच देर शाम किशोरी के पिता के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई।

कॉल करने वाले व्यक्ति ने उनकी बेटी और बेटे को घर लाने की बात कही। हालांकि बातचीत के कुछ देर बाद ही वह नंबर भी बंद हो गया। बेटी से संपर्क न हो पाने पर पिता ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही गोरखनाथ थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से मोबाइल लोकेशन ट्रेस की। मंगलवार देर रात बस्ती जिले में दबिश देकर लड़की, उसके भाई और उसके बॉयफ्रेंड को बरामद कर लिया। पुलिस किशोरी को सुरक्षित गोरखपुर ले आई है।

सिलाई सीखने के बहाने मिलने जाती थी
पूछताछ में लड़की ने बताया कि- 6 महीने पहले इंस्टाग्राम पर हम दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। हम एक-दूसरे से बातचीत करने लगे। धीरे-धीरे हमें एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद मिलना-जुलना होने लगा।सिलाई के बहाने मैं घर निकल जाती थी। इसके बाद कभी बस तो कभी ट्रेन पकड़कर मैं बस्ती पहुंच जाती है। यहां अपने बॉयफ्रेंड से मिलती थी। हम दोनों एक-दूसरे से शादी भी करना चाहते हैं।

तहरीर मिलने के बाद की कार्रवाई की जाएगी
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि- किशोरी के बयान दर्ज करने के साथ ही मेडिकल भी कराया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई तहरीर मिलने के बाद की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामला की जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किशोरी स्वेच्छा से गई थी या किसी प्रकार का दबाव था।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 781

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *