अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

सहेलियों ने ही भाई से कराया 10वीं क्लास की दोस्त का रेप, चुपके से बनाया वीडियो, पुलिस भी हुई हैरान

उमाकांत त्रिपाठी।उत्तर प्रदेश के बरेली से दोस्ती और भरोसे के कत्ल की एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां दो सहेलियों ने अपनी ही सखी को धोखे से घर बुलाकर अपने भाई से उसका रेप करवाया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया. 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा को उसकी दो सहेलियां (दूसरे समुदाय की) बहला-फुसलाकर अपने घर ले गईं. आरोप है कि छात्रा को खाने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया गया, जिसके बाद सहेलियों के सगे भाई अनस ने उसके साथ रेप किया.

पूरी वारदात का वीडियो बनाया गया ताकि पीड़िता को चुप रहने के लिए ब्लैकमेल किया जा सके. पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि- इस घिनौनी साजिश में आरोपी अनस के माता-पिता और उसकी दोनों बहनें भी शामिल थीं. पिता द्वारा उत्तराखंड से लौटकर शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया.

मुख्य आरोपी अनस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने कैमरे के सामने अपनी “गलती” स्वीकार की और माफी मांगने का ढोंग किया. पुलिस ने बताया कि अपहरण, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Related Posts

शादी के 6 महीने बाद छत से कूदी दुल्हन… मौत से पहले मायके किया था फोन, ये कांड चौंका देगा

खबर इंडिया की।गाजियाबाद के मुरादनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को कथित…

1 of 972

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *