Uncategorized

अरबाज से तलाक, अर्जुन से ब्रेकअप के बाद अब 19 साल छोटे हीरा व्यापारी के प्यार में डूबी 52 साल की मलाइका

खबर इंडिया की।बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं. अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद उनका नाम हीरा व्यापारी हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है. सोशल मीडिया पर मलाइका और हर्ष की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैन्स सरप्राइज हो गए हैं.

बॉयफ्रेंड की बांहों में मलाइका ये फोटो एक रेडिट यूजर ने शेयर की, दावा करते हुए कि शायद मलाइका और हर्ष ने वैलेंटाइन डे रोम, इटली में साथ मनाया. तस्वीर में हर्ष सेल्फी ले रहे हैं और मलाइका उनके करीब खड़ी दिख रही हैं. दोनों साथ में काफी खुश नजर आए. फोटो वायरल होते ही यूजर्स ने कमेंट्स की बौछार कर दी. एक ने लिखा कि ये साफ तौर पर PR के लिए ली गई फोटो लग रही है, जैसे कंपोज्ड हो. मलाइका तो सालों से क्रिंज PR के लिए जानी जाती हैं. दूसरे ने लिखा कि क्यों लग रहा है जैसे स्टूडियो लाइट्स हैं इन पर? क्या ये किसी शूट या प्रमोशन के लिए है? अन्य यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि क्या ये सच में रिलेशनशिप में हैं.

उम्र में कितना है फासला मलाइका 52 साल की हैं और हर्ष की उम्र 33 साल बताई जा रही है, तो इनके बीच करीब 19 साल का गैप है. अर्जुन और मलाइका के बीच 12 साल का गैप था. अर्जुन, मलाइका से 12 साल छोटे थे.अर्जुन के साथ तो मलाइका खुलकर रिलेशनशिप की बात करती थीं और सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट करती थीं. लेकिन हर्ष के साथ उन्होंने अब तक कोई ऑफिशियल पोस्ट शेयर नहीं की है. फैन्स को उनके नए रिलेशनशिप का इंतजार है. देखना होगा कि मलाइका अपने और हर्ष के रिश्ते को कब दुनिया के सामने लाती हैं.

अरबाज खान से तलाक के बावजूद मलाइका का शादी पर से विश्वास नहीं उठा है. पिछले साल दिसंबर में उन्होंने कहा था कि शादी में यकीन रखती हूं. अगर शादी होगी, तो अच्छी बात है. वरना मैं इसके पीछे भाग नहीं रही हूं. उन्होंने ट्रोल करने वालों को भी जवाब दिया था. मलाइका कहना था कि बाहरी शोर का निजी जिंदगी पर फर्क नहीं पड़ने देती हैं.

Related Posts

आधी रात हाईवे पर ट्रक के सामने डांस करने लगी भाभी, लोग बोले- ट्रैफिक जाम करवाओगी क्या?

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

अपनी दुल्हनिया संग पीएम मोदी से मिलने पहुंचे नीरज चोपड़ा, बताया किस बारे में हुई बातचीत

उमाकांत त्रिपाठी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आज सुबह 7, लोक कल्याण मार्ग पर…

फिजिकल होने से मना करती थी पत्नी… शक होने पर किया पीछा, फिर बॉयफ्रेंड के साथ होटल में पकड़ा फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।हरियाणा के गुरुग्राम की एक मल्टी नेशनल कंपनी (MNC) में काम करने…

1 of 18

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *