अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

झांसी में 20 घंटे अंदर मनोज और पत्नी वंदना की मौत, 12 साल के बेटे ने बताया क्या हुआ था दोनों के बीच

खबर इंडिया की।झांसी के पुनावली कला गांव में पति-पत्नी के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद इतना भयावह मोड़ ले बैठा कि महज 20 घंटे के भीतर दोनों की जान चली गई. पहले पत्नी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की. मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया. आरोपों और मानसिक आघात के बीच पति भी लापता हो गया और देर रात उसका शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला. इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. पति-पत्नी की मौत के बाद तीन बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है.

मोबाइल पर बातचीत से बढ़ा विवाद
38 साल का मनोज अहिरवार अपनी 35 वर्षीय पत्नी वंदना और तीन बच्चों देवांश (12), राधिका (10) और ऋषभ (7) के साथ रहता था. परिजनों के मुताबिक, दंपति पिछले कुछ महीनों से पुणे में रहकर मजदूरी कर रहे थे. लगभग 20 दिन पहले मनोज ने पत्नी को किसी व्यक्ति से फोन पर बात करते देख लिया था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते वे लोग झांसी लौट आए. परिजनों का यह भी कहना है कि- घर लौटते समय वंदना ने ट्रेन से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी लेकिन उस समय मनोज ने उसे बचा लिया था. हालांकि, झांसी आने के बाद भी दोनों के बीच तनाव कम नहीं हुआ.

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 773

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *