उत्तर प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

OYO में गर्लफ्रेंड संग ठहरा था शख्स, सेक्स पावर वाली गोलियां खाने से हुई मौत, 12 मार्च को थी बेटे की शादी

खबर इंडिया की। हरियाणा के गुरुग्राम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अपनी महिला मित्र के साथ होटल में ठहरे 56 वर्षीय व्यक्ति की अचानक हार्ट फेलियर से मौत हो गई। पुलिस को कमरे से सेक्सवर्धक दवाइयों का खाली रैपर मिला है, जिससे ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है।

मृतक सोहना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला था और एक लॉजिस्टिक कंपनी में ड्राइवर के रूप में काम करता था। जानकारी के अनुसार, वह बस स्टैंड के पास एक होटल में अपनी स्कूल फ्रेंड के साथ रुका हुआ था। 12 मार्च को उसके बेटे की शादी तय थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। ऐसे में अचानक हुई मौत से परिवार सदमे में है।

महिला मित्र के मुताबिक, अचानक उसे सीने में तेज दर्द हुआ। उसने तुरंत राहत देने की कोशिश की और डॉक्टर व पुलिस को कॉल किया, लेकिन कुछ ही मिनटों में उसकी सांसें थम गईं। सूचना मिलते ही सेक्टर-14 थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी अशोक के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक या हार्ट फेलियर की पुष्टि हुई है। कमरे से मिली दवाओं के रैपर की भी जांच की जा रही है।

शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल किसी संदिग्ध गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 780

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *