मध्य प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

बॉयफ्रेंड के घरवालों ने मांगा 5 लाख का दहेज, 16 साल की लड़की ने खाया जहर… मौत, MP का ये केस चौंका देगा

खबर इंडिया की। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दहेज की मांग से परेशान 16 साल की नाबालिग लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मामला गुलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुरा का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन डॉक्टरों ने नाबालिग को मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत के बाद आक्रोशित परिवार शव लेकर एसपी ऑफिस पहुंच गया और वहीं प्रदर्शन पर बैठ गया। पुलिस द्वारा कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बाद परिजन शव लेकर गांव लौटे।

मृतका के पिता का आरोप है कि पड़ोसी अजुद्दी पाल के भांजे चंदू पाल के साथ उनकी बेटी का प्रेम संबंध था। दोनों परिवारों के बीच शादी की बात भी हुई थी। पिता का कहना है कि लड़के पक्ष ने शादी के लिए पांच लाख रुपए की मांग की। उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए असमर्थता जताई और मंदिर में सादगी से विवाह का प्रस्ताव रखा, लेकिन इसे ठुकरा दिया गया।

परिजनों का दावा है कि लड़के पक्ष ने कहा था कि उनके बेटे के लिए पांच-पांच लाख रुपए के रिश्ते आ रहे हैं। इसी बात से लड़की मानसिक तनाव में रहने लगी थी।

गौरतलब है कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की की शादी बाल विवाह की श्रेणी में आती है। भारत में बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के तहत यह दंडनीय अपराध है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Related Posts

1 of 816

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *