न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों को निकालने में जुटी मोदी सरकार, पीएम मोदी ने 8 देशों से की बात, ये है प्लान

उमाकांत त्रिपाठी।मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अब भी कई भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं. उन्हें जल्दी और सुरक्षित भारत लौटाने के लिए खास कोशिशें की जा रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 48 घंटों में गल्फ और पश्चिम एशिया के आठ देशों के नेताओं से बात की.

उन्होंने हाल की हिंसा की निंदा की, क्षेत्र में शांति और स्थिरता की जरूरत बताई और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए धन्यवाद दिया. इसी बीच, स्पाईसजेट ने यूएई से 4 मार्च को 8 विशेष फ्लाइट्स चलाने की योजना बनाई है. ये सभी उड़ानें फुजेराह एयरपोर्ट से उड़ेंगी. इसमें दिल्ली के लिए 4 फ्लाइट्स, मुंबई के लिए 3 फ्लाइट्स और कोच्चि के लिए 1 फ्लाइट शामिल है.

3 मार्च को भी स्पाइसजेट ने चार विशेष फ्लाइट्स चलाई थीं, जिससे फंसे हुए लोग दिल्ली, मुंबई और कोच्चि पहुंच सके. साथ ही, सऊदी एयरलाइन्स की जेद्दा फ्लाइट SV756 दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर उतरी. जेद्दा मक्का का मुख्य प्रवेश द्वार माना जाता है, इसलिए कई भारतीय मुस्लिम तीर्थयात्री इसी मार्ग से भारत लौटते हैं. इसी तरह, इंडिगो की चार विशेष फ्लाइट्स भी जेद्दा से उड़कर तीन शहरों-दिल्ली, मुंबई और कोच्चि में उतरीं.

सरकार ने बताया कि 4 मार्च को भारतीय एयरलाइनों के कुल 58 फ्लाइट्स चलने की योजना है। इसमें 30 उड़ानें इंडिगो, 23 उड़ानें एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्स्प्रेस के माध्यम से चलेंगी. विदेशी एयरलाइनों ने भी कुछ सीमित उड़ानों का संचालन किया है. बता दें कि मिडिल ईस्ट संकट की वजह से अब तक 1,221 उड़ानें भारतीय एयरलाइनों द्वारा रद्द और 388 उड़ानें विदेशी एयरलाइनों द्वारा रद्द की गई हैं. पिछले तीन दिनों में कुल 1,117 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.

 

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *