अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

ऑटो से स्कूल छोड़ने वाले 30 साल के युवक से हुआ 5वीं की लड़की को प्यार, नाबालिग को लेकर भागा, बनाया मां, फिर..

उमाकांत त्रिपाठी।भोजपुर में के उदवंतनगर के चकिया गांव के रहने वाले दोनों पैरों से दिव्यांग ने 5वीं की छात्रा को प्यार के जाल में फंसा लिया। अपनी बातों में फंसाकर उसे 2 साल पहले दिल्ली ले गया और उससे शादी कर ली। नाबालिग के गायब होने के बाद उसके परिजन ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस दो साल से नाबालिग और दिव्यांग को तलाश कर रही थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था।नाबालिग के प्रेग्नेंट होने और होली में दिव्यांग अपने साथ नाबालिग को लेकर घर आया। नवादा थाना की पुलिस को इसकी सूचना मिली, फिर दिव्यांग को नाबालिग के साथ पकड़ा। फिलहाल, दिव्यांग को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि नाबालिग को नवजात के साथ उसकी मां को सौंप दिया है।

लड़की 15 साल की, लड़का 30 साल का
आरोपी दिव्यांग की पहचान लालबाबू सिंह के बेटे नीरज कुमार (30) के रूप में हुई है। 15 साल की नाबालिग लड़की का ननिहाल आरोपी के गांव में है। मई 2024 में नाबालिग मामा के घर आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात नीरज कुमार से हुई।नाबालिग उस वक्त 5वीं की छात्रा थी। नीरज पेशे से ऑटो ड्राइवर था, लिहाजा स्कूल आने जाने के दौरान नाबालिग की मुलाकात नीरज से होती थी। नाबालिग को नीरज अपने ऑटो से ही स्कूल पहुंचाता था और वापस भी लेकर आता था।

इसी दौरान नीरज ने नाबालिग को अपने प्यार के जाल में फंसाने की साजिश रची। फिर छात्रा के ही रिश्ते में लगने वाले एक युवक से नाबालिग का मोबाइल नंबर ले लिया और उसे कॉल करने लगा। पहले तो नाबालिग ने बातचीत से इनकार किया, लेकिन धीरे-धीरे नाबालिग नीरज की बातों में आ गई।जब नीरज को लगा कि नाबालिग को भरोसे में ले लिया है तो उसने प्यार का इजहार कर दिया। प्यार के इजहार तक नाबालिग को नहीं पता था कि नीरज कौन है, कैसा दिखता है। क्योंकि दोनों की फोन पर ही बात होती थी।

 

नीरज ने छात्रा को दिल्ली घूमाने की बात कहकर स्टेशन पर बुलाया
प्यार के इजहार के बाद नीरज ने नाबालिग से कहा कि- अब तुम मुझसे प्यार करती हो, तुमने मुझे देखा भी नहीं है, मेरे साथ दिल्ली चलोगी। पहले छात्रा ने इनकार किया, फिर नीरज ने उसे अपनी बातों में उलझाया और कहा कि घूमकर वापस आ जाएंगे, बता देना कि सहेली के घर गई थी। थोड़ा बहुत डांट खाओगी, लेकिन कोई कुछ नहीं करेगा।नीरज की बातों में आने के बाद नाबालिग पूरी प्लानिंग के साथ घर से निकलकर आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची और फोन कर अपना लोकेशन बताया। इसके बाद जैसे ही नीरज उसके सामने पहुंचा, उसे देखकर वो हैरान हो गई। नाबालिग ने देखा कि मैं जिससे बात करती हूं, जिससे प्यार करती हूं, वो दोनों पैरों से दिव्यांग है।

 

Related Posts

गाली-गलौज और भद्दी लैंग्वेज… स्कूल के बाथरूम में छात्राओं के झगड़े का वीडियो वायरल, आप भी देखिए

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल के…

1 of 854

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *