अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

शादीशुदा महिला से एकतरफा प्यार, घर के बाहर से अंडरगारमेंट चुराता था आशिक, सीने पर बनवाया महिला के नाम का टैटू, MP का अजब केस

खबर इंडिया की।मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक युवक ने एकतरफा प्यार के चलते एक महिला के अंडरगारमेंट्स चोरी कर लिए। यह पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई। पुलिस ने महिला की कॉलोनी से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, अंडरगारमेंट्स चुराने वाला युवक अमित मालवीय (25) है, जो महिला का पड़ोसी है। वह महिला के अंडरगारमेंट्स चोरी कर लेता था। इससे परेशान होकर महिला ने CCTV फुटेज चेक की, जिसमें अमित मालवीय कपड़े चोरी करता हुआ दिखाई दिया।

अंडरगारमेंट्स उठाकर जेब में रख लिया
CCTV फुटेज में महिला के घर के बाहर रस्सी पर कपड़े सूखते हुए दिखाई दे रहे हैं। पड़ोसी अमित कपड़ों के पास जाता है। इसके बाद वह सिर्फ अंडरगारमेंट्स उठाकर अपनी जींस की जेब में रख लेता है। बाकी सूख रहे कपड़ों को नहीं छूता।

पुलिस ने अमित को गिरफ्तार किया
CCTV फुटेज देखने के बाद महिला और उसके परिवार ने चिमनगंज मंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने CCTV फुटेज भी पुलिस को सौंप दी। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू की और आरोपी अमित मालवीय को गिरफ्तार कर लिया।

एकतरफा प्यार करता था, टैटू भी बनवाया
चिमनगंज मंडी थाना प्रभारी गजेंद्र पचौरी के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि- वह पड़ोस में रहने वाली एक महिला से एकतरफा प्यार करता था। उसने अपनी छाती पर उसके नाम का टैटू भी बनवा रखा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 842

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *