न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

किसानों को मिली बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, अकाउंट में इतने रुपए

उमाकांत त्रिपाठी।PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का इंतजार खत्म हो गया है। पीएम मोदी ने असम से 22वीं किस्त जारी कर किसानों को बड़ी सौगात दी। इस किस्त के जरिए देश भर के 9.32 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों के बैंक खातों में 18,640 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की गई। किसानों के खाते में पैसा आना शुरू हो चुका है।

अगर आप भी एक किसान हैं और अब तक आपको इस योजना का लाभ मिलता आ रहा है तो 22वीं किस्त (PM Kisan Yojana 22nd Installment) के 2-2 हजार आपके खाते में आ गए होंगे। अगर पैसा अभी तक नहीं पहुंचा है तो थोड़ा इंतजार कर लीजिए। क्योंकि एक साथ 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में पैसा पहुंचना थोड़ा मुश्किल है। किसी के खाते में पैसे जल्दी पहुंच सकते हैं तो किसी में थोड़ा समय लग सकता है।

पीएम मोदी ने असम से जारी की किसान योजना की 22वीं किस्त
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त पीएम मोदी ने असम की भूमि से जारी की। इससे पहले उन्होंने 19 नवंबर 2025 को तमिलनाडु से 21वीं किस्त जारी की थी।

पीएम किसान सम्मान निधि का बैलेंस कैसे चेक करें
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी हो चुकी है। बहुत से किसानों के खाते में पैसा पहुंच चुका है। आप अपना बैंक बैलेंस चेक करके इसका पता लगा सकते हैं कि पैसे आए या फिर नहीं। इतना ही नहीं आप पीएम किसान योजना का स्टेटस चेक करके भी पता कर सकते हैं कि पैसे आए कि नहीं। पीएम किसान योजना का स्टेटस देखने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा।

Related Posts

1 of 844

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *