वायरलन्यूज़भारतमध्य प्रदेशशहरहेडलाइंस

गैस सिलेंडर नहीं मिला तो महिला को आई माता, जीभ बाहर निकाल बनी “मां महाकाली”, फिर एजेंसी ने तुरंत दिया सिलेंडर!

खबर इंडिया की। मध्य प्रदेश के मुरैना से एक अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां गैस सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज एक महिला ने ऐसा विरोध किया कि आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)


बताया जा रहा है कि मुरैना में एक गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने पहुंची महिला को काफी देर तक गैस नहीं मिली। आरोप है कि बार-बार मांग करने के बावजूद एजेंसी की ओर से उसे सिलेंडर नहीं दिया गया। इससे नाराज होकर महिला ने एजेंसी के सामने ही विरोध शुरू कर दिया।

देखते ही देखते महिला ने अपना विरोध जताने के लिए अलग ही तरीका अपनाया। वह जीभ बाहर निकालकर और अलग अंदाज में खड़े होकर खुद को मां महाकाली के स्वरूप में दिखाने लगी। महिला का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग भी चौंक गए और मौके पर भीड़ लग गई।

कुछ लोग इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाने लगे, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला को एजेंसी के सामने प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

बताया जा रहा है कि महिला के इस विरोध के बाद एजेंसी के कर्मचारियों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की। आखिरकार महिला को गैस सिलेंडर दे दिया गया, जिसके बाद मामला शांत हुआ और महिला वहां से चली गई।

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस अनोखे विरोध को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे व्यवस्था के खिलाफ विरोध बता रहे हैं तो कुछ इसे अजीब तरीका कह रहे हैं।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 778

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *