महाराष्ट्रन्यूज़भारतहेडलाइंस

हिडन कैमरे से 58 महिलाओं के गंदे वीडियो.. महाराष्ट्र में ज्योतिषि हुआ गिरफ्तार, हाथ देखने के बहाने करता था गंदा काम

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के नासिक से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आध्यात्मिकता की आड़ में एक कथित ज्योतिषी पर महिलाओं के साथ यौन शोषण करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने आरोपी अशोक खरात को गिरफ्तार कर लिया है, जो खुद को मर्चेंट नेवी का रिटायर्ड अधिकारी और ‘कैप्टन’ बताता था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

आरोप है कि खरात महिलाओं को उनकी निजी समस्याओं का समाधान देने के बहाने अपने ऑफिस बुलाता था। वहां वह उन्हें नशीला पदार्थ देकर और मानसिक रूप से प्रभावित कर उनका शोषण करता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी महिलाओं को डराता था, खासकर उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने और तांत्रिक शक्तियों का डर दिखाकर।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी ने अपने ऑफिस में छिपे हुए कैमरे लगा रखे थे। पुलिस को एक पेन ड्राइव मिली है, जिसमें 58 अलग-अलग महिलाओं के साथ आपत्तिजनक वीडियो क्लिप मौजूद बताए जा रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने एसआईटी का गठन किया है, जिसकी अगुवाई आईपीएस तेजस्विनी सतपुते कर रही हैं। नासिक क्राइम ब्रांच आरोपी से जुड़े सभी सबूतों की गहन जांच कर रही है।

गिरफ्तारी भी बेहद नाटकीय तरीके से की गई। पुलिस ने गुप्त ऑपरेशन के तहत आरोपी के फार्महाउस पर “चोर-चोर” का शोर मचाकर अफरा-तफरी पैदा की और सीधे बेडरूम से उसे दबोच लिया। मौके से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

इस मामले ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है, क्योंकि आरोपी के कई प्रभावशाली लोगों से संबंध होने की चर्चा है। जांच जारी है और आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Related Posts

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

1 of 910

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *