अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

पति रेप कर जाता और दूसरा लड़का कमरे में आ जाता.. 19 साल की लड़की से पति समेत 4 लोगों ने बार-बार किया रेप… प्यार के बदले मिला धोखा

खबर इंडिया की।महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ कथित रूप से हुई गंभीर आपराधिक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस ने इस मामले में लड़की के कथित पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि लड़की को शादी का झांसा देकर पहले अगवा किया गया और फिर उसे दूसरे जिले में ले जाकर बेच दिया गया.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता को ठाणे के भिवंडी इलाके से 26 फरवरी को एक दलाल और उसके साथियों ने अपने झांसे में लिया. लड़की को बेहतर जीवन और विवाह का सपना दिखाया गया, जबकि असल में उसे मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड जिले के पाटोदा इलाके में एक व्यक्ति को सौंप दिया गया. बताया जा रहा है कि 27 फरवरी को लड़की की जबरन शादी कराई गई. इसके बाद उसे एक खेत में बने शेड में रखा गया, जहां उसके साथ लगातार रेप किया गया. पुलिस के मुताबिक, 10 मार्च तक उसे वहां बंधक जैसी स्थिति में रखा गया.

मामले की जानकारी मिलने के बाद ठाणे ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई तेज की और जांच के आधार पर मुख्य आरोपी भाऊसाहेब तांबे समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें कुछ आरोपी बीड और कुछ भिवंडी के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई.

पद्घा थाने के निरीक्षक जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इनमें पोक्सो एक्ट, अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराएं शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि यह मामला केवल एक घटना तक सीमित नहीं हो सकता, बल्कि इसके पीछे किसी संगठित गिरोह के सक्रिय होने की आशंका भी है. इस दिशा में भी जांच की जा रही है. फिलहाल पीड़िता को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और उसे आवश्यक कानूनी व चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

Related Posts

स्कूल जाने का कहकर घर से निकली लड़की, पार्क में बॉयफ्रेंड संग किस करती दिखी… वीडियो वायरल!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नाइट शिफ्ट से जल्दी घर लौटा पति, बिस्तर पर आशिक के संग थी पत्नी, फिर पति ने वीडियो बनाकर…

खबर इंडिया की. दूसरे प्रदेश में मेहनत मजदूरी करने गए पति को शायद अंदाज़ा भी नहीं…

1 of 878

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *