धर्म -अध्यात्मन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

सूर्य की किरणें पड़ते ही मोदी ने जोड़े हाथ, फिर बजाई ताली, प्रधानमनंत्री ने PMO से कुछ यूं किए रामलला के दर्शन

उमाकांत त्रिपाठी।अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर आज राम मंदिर में भव्य आयोजन हुआ है. जैसे ही दोपहर के 12 बजे सूर्य की किरणें सीधे भगवान राम की मस्तक पर चमकने लगी. इस दौरान पीएम मोदी ने पीएमओ से रामलला के सूर्यतिलक के दर्शन किए.
पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री कार्यालय में से सीधे रामलला के सूर्यतिलक का दर्शन किया. तस्वीरों में जैसे ही सूर्यतिलक शुरू होता है पीएम मोदी ताली बजाते हुए दिख रहे हैं. गौरतलब है कि पीएम मोदी ने ही राम मंदिर का उद्घाटन किया था.

राम मंदिर में रामलला का सूर्यतिलक
जैसे ही सूर्यतिलक भगवान राम के मस्तक पर आया, पीएम नरेंद्र मोदी ने हाथ जोड़कर भगवान को प्रणाम किया. गौरतलब है कि अयोध्या में आज रामनवमी के अवसर पर भव्य तैयारियां की गई हैं.

राम मंदिर में रामलला के मस्तक पर सूर्य की किरणें
रामनवमी के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है. लाखों भक्तों ने रामनवमी के इस पुण्य अवसर पर रामलला के दर्शन किए. भक्तों को कोई असुविधा न हो इसके लिए यूपी प्रशासन कल से ही तैयारी में जुटा था.

Related Posts

65 हजार की बाइक के दीवाने हुए लोग… 31 दिनों में दो लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये गाड़ी

खबर इंडिया की।दोपहिया वाहन बाजार में अगस्त 2026 का महीना होंडा टू-व्हीलर इंडिया…

Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, अब सस्ता हो जाएगा हर महीने का प्लान

खबर इंडिया की।अगर आप मोबाइल में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या बहुत कम डेटा…

1 of 917

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *