दुनियान्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

मैं और मोदी जो कहते है करके दिखाते है… ईरान से जंग के बीच ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ, जानें क्या कहा

उमाकांत त्रिपाठी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ एक ऐसे नेता के तौर पर की है जो नतीजे देते हैं। ट्रंप ने भारत-अमेरिका संबंधों के बेहतर भविष्य की भी उम्मीद जताई है। भारत में अमेरिकी दूतावास के जरिए साझा किए गए एक संदेश में, ट्रंप ने कहा, कि- भारत के साथ हमारे शानदार संबंध आगे चलकर और भी मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री मोदी और मैं, हम दो ऐसे लोग हैं जो काम करके दिखाते हैं, ऐसी बात ज्यादातर लोगों के बारे में नहीं कही जा सकती है।

पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई थी बात
इससे पहले मंगलवार (24 मार्च) को, दोनों नेताओं ने मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बारे में विस्तार से बातचीत की थी। संघर्ष की वजह से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं में रुकावटें पैदा हो गई हैं। दोनों नेताओं के बीच चर्चा इस बात पर केंद्रित थी कि होर्मुज स्ट्रेट खुला रहे साथ ही सुरक्षित बना रहे। बातचीत के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि यह सुनिश्चित करना कि होर्मुज जलडमरूमध्य खुला, सुरक्षित और सभी के लिए सुलभ बना रहे, पूरी दुनिया के लिए बेहद जरूरी है। हम शांति और स्थिरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को लेकर एक-दूसरे के संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए हैं।

अमेरिकी दूतावास ने क्या कहा?
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर बताया था कि- ट्रंप और मोदी के बीच हुई चर्चा में मध्य पूर्व में बदलती स्थिति की समीक्षा भी शामिल थी, और इस दौरान होर्मुज स्ट्रेट को बाधा मुक्त रखने के रणनीतिक महत्व पर जोर दिया गया। इस क्षेत्र में बढ़ती अस्थिरता को देखते हुए, दोनों देशों ने आपसी तालमेल के साथ काम करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात का भी ऐलान किया है कि वो ईरान के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाकर किए जाने वाले हमलों पर लगी रोक को 10 दिनों के लिए और बढ़ा रहे हैं- यानी सोमवार, 6 अप्रैल, 2026 तक। ट्रुथ सोशल पर की गई एक पोस्ट में, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि यह घोषणा ईरान सरकार के अनुरोध पर की गई है। उन्होंने आगे कहा कि तेहरान के साथ चल रही बातचीत बहुत अच्छी चल रही है।

Related Posts

स्कूल जाने का कहकर घर से निकली लड़की, पार्क में बॉयफ्रेंड संग किस करती दिखी… वीडियो वायरल!

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नाइट शिफ्ट से जल्दी घर लौटा पति, बिस्तर पर आशिक के संग थी पत्नी, फिर पति ने वीडियो बनाकर…

खबर इंडिया की. दूसरे प्रदेश में मेहनत मजदूरी करने गए पति को शायद अंदाज़ा भी नहीं…

1 of 808

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *