दुनियाअपराधदिल्लीन्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

मोदी सरकार ने कर दिखाया… 31 मार्च आज, देश में खत्म हुआ नक्सलवाद, गृहमंत्री का बयान

खबर इंडिया की। देश के गृह मंत्री Amit Shah ने लोकसभा में वामपंथी उग्रवाद पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि आज बस्तर से नक्सलवाद लगभग खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब बस्तर में तेजी से विकास हो रहा है और हर गांव तक सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं।

शाह ने बताया कि बस्तर के हर गांव में स्कूल और राशन की दुकान खोलने की मुहिम चलाई गई है। उन्होंने कहा कि पहले यहां लाल आतंक का साया था, जिसकी वजह से विकास नहीं पहुंच पाता था, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए Amit Shah ने सवाल उठाया कि 70 साल में बस्तर जैसे क्षेत्र विकास से क्यों वंचित रहे। उन्होंने कहा कि 2014 में Narendra Modi की सरकार आने के बाद देश के गरीबों को घर, गैस, पानी, स्वास्थ्य बीमा और मुफ्त राशन जैसी सुविधाएं मिलीं, लेकिन बस्तर में ये सुविधाएं पहले क्यों नहीं पहुंच पाईं।

उन्होंने कहा कि अब मोदी सरकार में बस्तर में विकास की नई तस्वीर दिख रही है और जो भी हथियार उठाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

अपने भाषण में शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री Indira Gandhi और Manmohan Singh का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले भी माओवादी समस्या को गंभीर बताया गया था, लेकिन ठोस कदम नहीं उठाए गए।

शाह ने भगत सिंह और बिरसा मुंडा का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी तुलना हिंसा फैलाने वालों से करना गलत है।

यह बयान अब राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

नशे में डूबी लड़िकयों ने पब में बैठकर की गंदी हरकत, वीडियो वायरल हुआ तो भड़के लोग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 790

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *