खबर इंडिया की। उत्तरप्रदेश में हाई वोल्टेज तमाशा हो गया जब एक लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ गई और नीचे उतरने से साफ इनकार कर दिया। मामला उस समय और सनसनीखेज हो गया जब लड़की ने सबके सामने अपनी शर्त रख दी—“मेरे बॉयफ्रेंड को बुलाओ और शादी कराओ, तभी नीचे आऊँगी।”
View this post on Instagram
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। आसपास बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और पूरा मामला Live Drama बन गया। लोगों ने लड़की को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही।
आखिरकार, प्रशासन ने लड़की के बॉयफ्रेंड को बुलाया। जैसे ही लड़का मौके पर पहुंचा, उसने लड़की को मनाने की कोशिश शुरू कर दी। उसने उसे “बाबू, सोना, चांद, लाड़, लड्डू” जैसे प्यार भरे शब्दों से समझाया और भरोसा दिलाया कि वह शादी के लिए तैयार है।
करीब कई घंटों की मशक्कत के बाद लड़की मान गई और धीरे-धीरे टावर से नीचे उतर आई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को अपने साथ ले जाकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे सच्चा प्यार बता रहे हैं तो कुछ इसे पब्लिसिटी स्टंट कह रहे हैं।
UP Tower Love Drama अब इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है।














