मध्य प्रदेशन्यूज़भारतहेडलाइंस

भोपाल में पब के बाहर आपस में भिड़ी लड़कियां, नशे में जमकर चलाए लात-घूंसे, फिर पुलिस आई तो..

खबर इंडिया की। Bhopal के एमपी नगर जोन-2 इलाके से देर रात का एक हाई वोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवतियां सड़क पर आपस में भिड़ती नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khabar India Ki (@khabar_india_ki)

बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार देर रात की है, जब कुछ युवतियां कथित तौर पर नशे की हालत में थीं और किसी बात को लेकर उनका आपसी विवाद शुरू हो गया। शुरुआत में कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवतियां एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींच रही हैं और घूंसे मार रही हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना को लेकर यह भी चर्चा है कि झगड़े के दौरान एक युवक की उंगली में गंभीर चोट आई है, हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस मामले में एमपी नगर थाना प्रभारी Jai Hind Sharma ने बताया कि न तो थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और न ही इस घटना को लेकर कोई कॉल रिकॉर्ड हुई है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी विवाद का प्रतीत होता है।

पुलिस का कहना है कि जब तक कोई औपचारिक शिकायत सामने नहीं आती, तब तक इस मामले में कार्रवाई करना संभव नहीं है।

फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Related Posts

गाली-गलौज और भद्दी लैंग्वेज… स्कूल के बाथरूम में छात्राओं के झगड़े का वीडियो वायरल, आप भी देखिए

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल के…

1 of 787

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *