अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

गाजियाबाद के हिंदू टीचर ने की थी अपनी ही मुस्लिम स्टूडेंट से लव मैरिज… फिर दूल्हे के साथ जो हुआ, रूह कांप जाएगी

खबर इंडिया की। गाजियाबाद के नितिन कुमार प्राइवेट कॉलेज में टीचर थे. वहां उसकी मुलाकात बीएड कर रही मुस्कान अली से हुई. दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और दोनों को प्यार हो गया. मगर नितिन हिंदू थे तो वहीं मुस्कान मुसलमान. ऐसे में इन दोनों ने अपने-अपने परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज कर ली. 1 साल पहले हुई इस लव मैरिज का अब बेहद ही दर्दनाक अंत हुआ है. दरअसल मुस्कान के पिता मेहरुदीन और चाचा आसिफ को ये रिश्ता कतई मंजूर नहीं था. ऐसे में उन्होंने मौका मिलते ही नितिन का काम तमाम कर डाला.

नितिन को मार डाला
रिपोर्ट के मुताबिक, 2 से 3 दिन पहले सुबह उठने को लेकर मुस्कान का नितिन से विवाद हो गया. इसके बाद मुस्कान मायके छोड़ ससुराल चली गई. इसके बाद से ही नितिन मुस्कान को वापस लाना चाह रहा था. इस दौरान कुछ लोग बीच में पड़े और दोनों में सुलह करवाने की कोशिश की गई. इसी को लेकर मुस्कान के पिता मेहरुदीन और चाचा आसिफ ने नितिन को मिलने बुलाया.

नितिन के साथ उसका भाई भी गया. नितिन को लगा कि शायद मुस्कान के परिवार ने अब रिश्ता अपना लिया है और वह सुलह के लिए बुला रहे हैं. ऐसे में मुस्कान भी उसके पास आ जाएगी और परिवार भी मान जाएगा. मगर नितिन गलत सोच रहा था. नितिन के भाई के मुताबिक, रास्ते में मुस्कान के पिता और चाचा मिले. उनके साथ 4 लोग और थे. गाड़ी में बैठाया. फिर गाड़ी से उतरे. तभी मुस्कान के परिजनों ने नितिन से विवाद करना शुरू कर दिया और उसको निर्ममता के साथ मारने-पीटने लगे. ये देख उसका भाई वहां से भाग निकला. मगर मुस्कान के पापा और चाचा ने नितिन को नहीं छोड़ा. उसके पापा-चाचा समेत 3-4 अज्ञात लोग नितिन को पीटते रहे और उसका गला दबा दिया.

Related Posts

1 of 925

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *