खबर इंडिया की।
शादी के बाद मां नहीं बन पाने की पीड़ा…
ससुराल के तानों से परेशान एक महिला…
और फिर एंट्री होती है ‘कैप्टन बाबा’ की…
नासिक से सामने आया ये सनसनीखेज मामला हर किसी को हैरान कर देगा।
View this post on Instagram
36 साल की पीड़िता का आरोप है कि अप्रैल 2022 से दिसंबर 2024 तक वह बाबा के संपर्क में रही। बाबा ने तंत्र-पूजा के नाम पर उसे ‘जादुई पानी’ पिलाया… और जब वह बेहोश जैसी हालत में पहुंची… तब उसके साथ रेप किया गया। इतना ही नहीं… बाबा खुद को ‘शिव का अवतार’ बताकर महिलाओं को बहलाता था… और कहता था। “मेरे साथ संबंध बनाकर तुम पवित्र हो जाओगी।”
View this post on Instagram
जांच में सामने आया है कि… इस बाबा ने 150 से ज्यादा महिलाओं को अपना शिकार बनाया हो सकता है। पहली पीड़िता ने बताया उसे 6 साल तक झांसे में रखकर शारीरिक संबंध बनाए गए… और प्रेग्नेंट होने पर ‘हर्बल दवा’ के नाम पर उसका अबॉर्शन कराया गया। दूसरी पीड़िता का आरोप और भी चौंकाने वाला है। प्रेग्नेंसी के दौरान बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकतें की गईं… यहां तक कि पूजा के नाम पर रेप किया गया।
View this post on Instagram
तीसरी और चौथी पीड़िताओं ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं— बाबा महिलाओं को डराता था कि अगर उन्होंने विरोध किया तो उनके परिवार पर संकट आ जाएगा… यहां तक कि बच्चों को नाग डसने की धमकी देता था। फिलहाल आरोपी अशोक कुमार खरात उर्फ ‘कैप्टन बाबा’ पुलिस कस्टडी में है… और SIT इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।













