अपराधन्यूज़भारतहेडलाइंस

मैरिज हॉल में चल रहा था सेक्स रेकैट, इस हाल में मिले 140 लड़के-लड़कियां… पुलिस ने गेट बंद कर 1 घंटे तक चलाई रेड, भागने लगे कपल

खबर इंडिया की। बिहार के सासाराम से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने दो मैरिज हॉल पर छापेमारी कर करीब 140 लोगों को हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, यह छापेमारी एसडीएम के नेतृत्व में की गई। प्रशासन को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि मालियाबाग स्थित प्रकाश मैरिज हॉल में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। इसी आधार पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से अचानक रेड डाली।

शुक्रवार शाम हुई इस कार्रवाई के दौरान मैरिज हॉल के सभी गेट बंद कर दिए गए, ताकि कोई भी व्यक्ति बाहर न निकल सके। पुलिस के पहुंचते ही अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि कई लोग कमरों से निकलकर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के कारण कोई भी फरार नहीं हो सका।

पुलिस के अनुसार, मौके से करीब 70 जोड़ों समेत कुल 140 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है और उनके पहचान व पते की जांच की जा रही है। इसके अलावा, अमरा तालाब इलाके से भी कुछ युवक-युवतियों को पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है।

अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। हर कमरे की तलाशी ली जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क के पीछे कौन लोग शामिल हैं।

छापेमारी के दौरान इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया था और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे कार्रवाई सफल रही।

अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

Related Posts

1 of 876

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *