न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

मां आज रो रही है… बीरभूम में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- 4 मई को जाएगी क्रूर सरकार

 

उमाकांत त्रिपाठी।पीएम मोदी गुरुवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम में जनसभा की। उन्होंने कहा कि-हम ऐसा समाज देखने चाहते हैं। जहां हर कोई भय से मुक्त हो। ये मां, माटी और मानुष की बात करते हैं। मां आज रो रही है, माटी पर घुसपैठियों का कब्जा हो रहा है और मानुष भयभीत है, डरा हुआ है।

उन्होंने कहा कि- गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ऐसा समाज देखना चाहते थे जहां हर कोई भय से मुक्त हो, लेकिन TMC के महाजंगलराज ने एकदम उल्टा कर दिया। TMC ने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान किया था।

इससे पहले आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के आसनसोल में जनसभा की। उन्होंने कहा कि आपने TMC पर विश्वास किया था, लेकिन TMC ने बंगाल में निर्ममता की सारी हदें पार कर दीं हैं।उन्होंने कहा कि 4 मई के बाद हर गुंडागर्दी का हिसाब लिया जाएगा। बंगाल में अब TMC का भय नहीं, भाजपा का भरोसा चलेगा।

 

लेफ्ट कांग्रेस पर निशाना
लेफ्ट और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि- बीते कुछ दशकों में बंगाल ने हर पार्टी पर भरोसा करके देखा है। पहले कांग्रेस फिर लेफ्ट और फिर कांग्रेस। लेकिन ये सब एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। इन लोगों नो सिर्फ बंगाल को धोखा दिया, उनके सपनों को मिट्टी में मिला दिया और उनके सपनों को कुचल दिया।

पीएम बोले- TMC की विदाई का रास्ता युवा तय करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीरभूम की जनसभा में कहा कि- TMC सरकार की विदाई बंगाल की युवा शक्ति तय कर रही है। बीते सालों में यहां के नौजवानों को जितनी लाठियां पड़ीं, जितने आंसू बहाने पड़े हैं, 23 और 29 अप्रैल को इसका जवाब मिलेगा।प्रधानमंत्री ने कहा कि- मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि 4 मई के बाद यह क्रूर सरकार जाएगी और भाजपा सरकार आएगी। इस क्षेत्र की हर समस्या का समाधान हमारी सरकार करेगी।

 

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 776

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *