न्यूज़भारतराजनीतिहेडलाइंस

बंगाली की आमदनी लगातार कम हो रही… आसनसोल में पीएम मोदी का बड़ा बयान, प्रधानमंत्री ने दी 6 गारंटी

उमाकांत त्रिपाठी।9 अप्रैल यानी गुरुवार को पीएम मोदी ने आसनसोल में रैली को संबोधित की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, आज अगर देश 100 रुपये कमाता है तो उसमें पश्चिम बंगाल का योगदान केवल पांच रुपये होता है। कभी सौ रुपये में 12 रुपये बंगाल का योगदान हुआ करता था। एक आम बंगाली की आमदनी लगातार कम हो रही है। वहीं टीएमसी के विधायकों, मंत्रियों और इनके सिंडिकेट के बंगले बड़े-बड़े हो रहे हैं।

बंगाल के लिए पीएम मोदी ने दी 6 गारंटी

पहली गारंटी- भयमुक्त बंगाल
दूसरी गारंटी- सरकारी सिस्टम की जवाबदेही
तीसरी गारंटी- भ्रष्टाचार, अपराध की फाइलें खुलेंगी
चौथी गारंटी- भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाएगा
पांचवी गारंटी- TMC के गुंडे नहीं बचेंगे
छठी गारंटी- सातवां वेतन आयोग लागू होगा

TMC अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए, धर्म के आधार पर आरक्षण देने में जुटी है। कोर्ट बार-बार इस साजिश को खारिज करता है। लेकिन तुष्टिकरण की बीमारी ऐसी है कि ये कोर्ट तक को नहीं मानते, संविधान को नहीं मानते। ये (माहिष्य समुदाय) कब से टीएमसी सरकार से अपनी मांग कर रहे हैं, लेकिन टीएमसी, माहिष्य समुदाय की मांग पूरी करने के बजाय बहाने बना रही है। क्योंकि माहिष्य समुदाय टीएमसी का वोट बैंक नहीं है। मैं आज आपको भरोसा देता हूं कि भाजपा सरकार संविधान के अनुसार काम करेगी। जिसका जो हक है, वो हक उसे दिलाया जाएगा- पीएम मोदी

‘टीएमसी की निर्मम सरकार में केवल घुसपैठिए की फैक्ट्री फली फुली’
कभी देशभर के लोग काम के लिए हल्दिया आते थे लेकिन आज यहां ताले लटक रहे हैं। यहां के नौजवान रोजगार के लिए अंडमान और ओडिशा जा रहे हैं। टीएमसी की निर्मम सरकार में केवल घुसपैठिए की फैक्ट्री फली फुली हैं। दंगाइयों और अपराधियों की दुकानें फली फुली हैं- पीएम मोदी

Related Posts

हनीमून पर जा रहे कपल ने ट्रेन में की गंदी हरकतें, भड़के यात्रियों ने कहा- ये सब घर पर करो

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

1 of 777

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *