न्यूज़भारतहेडलाइंस

जिस्म पर रंग लगाकर ये कैसा रोमांस? पति-पत्नी इंस्टाग्राम पर फैला रही अश्लीलता, बैन करने की मांग

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल होने की होड़ अब एक नई दिशा लेती नजर आ रही है। जहां एक ओर लोग क्रिएटिव और इनोवेटिव कंटेंट के जरिए अपनी पहचान बना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ यूजर्स लाइक्स और व्यूज के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rahul Mum (@rahul_mum_love)

इसी बीच एक कपल का अकाउंट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। आरोप है कि इस कपल की ज्यादातर रील्स में अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट देखने को मिलता है। कभी ये दोनों बाथरूम में किस करते हुए वीडियो शूट करते हैं, तो कभी कमरे में रोमांटिक सीन को इस तरह फिल्माया जाता है कि वो सामाजिक मर्यादाओं की सीमाएं पार करता नजर आता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rahul Mum (@rahul_mum_love)


इन वीडियो पर हजारों लाइक्स और लाखों व्यूज आ चुके हैं, जिससे यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंटेंट की कोई स्पष्ट सीमा नहीं बची है?

कई यूजर्स इन रील्स को लेकर नाराजगी जता रहे हैं और इसे समाज के लिए गलत उदाहरण बता रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह के वीडियो खासकर युवा पीढ़ी पर गलत असर डाल सकते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि वायरल होने की होड़ में लोग जिम्मेदारी भूलते जा रहे हैं। कुछ लोग इसे फेमस होने का शॉर्टकट मानते हैं, जहां ध्यान आकर्षित करने के लिए विवादित कंटेंट का सहारा लिया जा रहा है।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म इस तरह के कंटेंट पर सख्त कार्रवाई करेंगे या फिर एंगेजमेंट के दबाव में इसे नजरअंदाज किया जाएगा।

Related Posts

180 लड़कियां, 350 अश्लील वीडियो… आखिर क्या है अमरावती कांड, जिसकी सैकड़ों नाबालिग हुई शिकार

खबर इंडिया की। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आया वीडियो कांड…

1 of 773

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *