अपराधन्यूज़भारतराज्यहेडलाइंस

बार डांसर निकली ड्रग्स क्वीन, आलीशान घर से मिली 6 करोड़ की ड्रग्स, ये केस पढ़कर हैरान हो जाएंगे

खबर इंडिया की।महाराष्ट्र के कल्याण में टिटवाला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक हाईप्रोफाइल सोसायटी के आलीशान घर से करोड़ों रुपये की ड्रग्स बरामद की गई है. पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो पहले डांस बार में काम करती थी और बाद में ड्रग्स सप्लायर बन गई. इस कार्रवाई के बाद मुंबई और आसपास के इलाकों में सक्रिय ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा भी हो गया है. खास बात यह है कि बरामद ड्रग्स की मात्रा और उसकी क्वालिटी ने पुलिस को भी हैरान कर दिया. शुरुआती जांच में अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी आशंका जताई जा रही है.

पुलिस की कार्रवाई की बात करें तो नेस्को ड्रग्स पार्टी मामले के बाद मुंबई पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया था. इसी अभियान के तहत यह बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने टिटवाला स्थित एक पॉश सोसायटी के घर में छापा मारकर करीब 5 हजार एक्स्टेसी गोलियां बरामद कीं. इन गोलियों की कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस मामले में ए. पॉल नाम की महिला को गिरफ्तार किया गया है, जो इस पूरे नेटवर्क का अहम हिस्सा बताई जा रही है.

इस पूरे मामले की शुरुआत साकीनाका से हुई छापेमारी से जुड़ी है. पुलिस ने सबसे पहले 200 एक्स्टेसी गोलियों के साथ इरफान अंसारी को गिरफ्तार किया था. पूछताछ के दौरान उसने सुफियान नाम के एक शख्स का नाम बताया, जो इस रैकेट का अहम कड़ी था. इसके बाद पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं और धीरे-धीरे जांच टिटवाला तक पहुंच गई. इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने ए. पॉल तक पहुंच बनाई.

पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले के मार्गदर्शन में टीम ने लगातार तीन दिनों तक तकनीकी सबूत जुटाए. लोकेशन ट्रैकिंग और सर्विलांस के जरिए आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की गई. आखिरकार टीम टिटवाला स्थित उसके घर तक पहुंची और शनिवार रात छापा मारा गया. जब घर की तलाशी ली गई तो भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुई, जिसे देखकर पुलिस टीम भी चौंक गई.

आरोपी महिला को इस बात का पूरा भरोसा था कि पुलिस उसके घर तक नहीं पहुंच पाएगी. इसी वजह से उसने इतना बड़ा स्टॉक अपने घर में ही छिपाकर रखा था. बरामद एक्स्टेसी गोलियों पर मर्सिडीज और डॉलर जैसे चिन्ह बने हुए थे. इससे पहले नेस्को ड्रग्स पार्टी मामले में भी इसी तरह के चिन्ह वाली गोलियां मिली थीं. इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस रैकेट का संबंध अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से हो सकता है.

पुलिस का कहना है कि- इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं. अंमली पदार्थ विरोधी विभाग ने जांच तेज कर दी है और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी जांच की जा रही है. इस कार्रवाई के बाद यह साफ हो गया है कि मुंबई और उसके आसपास ड्रग्स नेटवर्क काफी गहराई तक फैला हुआ है. पुलिस अब इस पूरे सिंडिकेट को जड़ से खत्म करने की तैयारी में है. एंटी नारकोटिक्स सेल की इस कार्रवाई को शहर में ड्रग्स के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है.

Related Posts

घर पर बुलाई मसाज करने वाली थैरेपिस्ट फिर हो गया कांड, वीडियो देखकर चकरा जाएगा दिमाग, VIDEO VIRAL

खबर इंडिया की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन लड़ाई-झगड़ों से जुड़े वीडियो…

1 of 943

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *